1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. यूं बनाए टेस्टी गाजर का मुरब्बा

यूं बनाए टेस्टी गाजर का मुरब्बा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2015 08:22 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 01:48 pm IST

नई दिल्ली: सर्दियों की शुरूआत होते ही मार्केट में गाजर आना शुरू हो जाती है। आपने गाजर का हलवा तो जरुर खाया होगा। जो बहुत ही टेस्टी होता है। लेकिन इसका मुरब्बा की बात ही

carrot murabba- India TV Hindi
carrot murabba

नई दिल्ली: सर्दियों की शुरूआत होते ही मार्केट में गाजर आना शुरू हो जाती है। आपने गाजर का हलवा  तो जरुर खाया होगा। जो बहुत ही टेस्टी होता है। लेकिन इसका मुरब्बा की बात ही कुछ अलग है। इस रेसिपी को खाना स्वास्थ के लिए काफी लाभकारी होता है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

ये भी पढ़े-

सामग्री

1. आधा किलो गाजर लम्बे टुकड़ों में कटी हुई
2.  एक नींबी
3.  तीन हरी इलायची पीसी हुई
4. एक कप चीनी
5. सात बारीक कटे हुए बादाम
6. सात पीसी हुई काली मिर्च

ऐसे बनाए गाजर का मुरब्बा
सबसे पहले एक बड़े पैन में पानी ले इस बात का ध्यान रहें कि इतना पानी होना चाहिए कि गाजर के चुकड़े उसमें डूब जाएं। इसे गैस में रख दे। इसके बाद जब इसमें उबाल आने लगे तो गाजर इसमें डाल दें। फिर कम से कम 3 मिनय तक उबालें और अब गैस बंद कर दे और इस पैन को एक प्लेट से थोड़ी देर के लिए ढक दे।

5 मिनट बाद एक छलनी लेकर इसे धीरे से डाल ले। जिससे इसका पानी पूरी तरह से निकल जाए। इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए किनारे रख दे। इसके बाद गाजर के टुकड़े को चाकू से छेद करके चीनी से मिलाएं और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दे।

अब दूसरे दिन इन चीनी मिली गाजर को एक कढ़ाई में डालकर गर्म करें साथ ही इस बात का ध्यान रहें कि आंच धीमी होनी चाहिए। साथ ही इसे चलाते रहें जिससे कि यह लगे नही। इस इतना पकाएं कि एक तार की चाशनी तैयार हो जाएं। इसके बाद गैस बंद कर दे। और इसमें नींबू का रस और इलायची मिलाएं।

इसके बाद इसमें  काली मिर्च, बादाम डालकर अच्छी तरह से मिलाएं जिससे कि यह पूरे गाजर में अच्छी तरह से मिल जाए। अब आपका गाजर का मुरब्बा बनकर तैयार हो गया। इसे आप किसी जार में कई दिनों तक रख सकते है।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल