1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: मार्केट की स्वीट खाना छोड़ घर पर ऐसे बनाएं मिल्क केक

Recipe: मार्केट की स्वीट खाना छोड़ घर पर ऐसे बनाएं मिल्क केक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 05:10 pm IST

हम मार्केट से खरीद कर मिल्क केक तो खूब खाते है। साथ ही हमें लगता है कि इसे हम घर पर नहीं बना पाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। इसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकते है। जानिए कैसे

milk cake recipe- India TV Hindi
milk cake recipe

रेसिपी डेस्क: हम मार्केट से खरीद कर मिल्क केक तो खूब खाते है। साथ ही हमें लगता है कि इसे हम घर पर नहीं बना पाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। इसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकते है। जानिए कैसे।

सामग्री

  • 3 लीटर दूध
  • 3 चुटकी पीसी हुई फिटकरी
  • 3 कप शुगर
  • 3 बड़ा चम्मच शुद्ध घी

ऐसे बनाएं मिल्क केक

सबसे पहले दूध को बड़े पैन में डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें फिटकरी डालकर चलाते रहे। जब ये गाढ़ा हो जाएं तो इसमें चीनी डालें और बराबर चलाते रहें।

जब आपको लगें कि यह अच्छी तरह से पक गया है तो इसमें घी डालकर फ्राई कर लें। आप देखेंगे कि इसका रंग बदल गया है। तो समझ लें कि यह बनकर तैयार हो गया है। अब इसे प्लेट में घी लगाकर पलट लें।

इसके बाद इसे ठंडा होने दें। कम से कम 30 मिनट ठंडा होने के बाद अपने अनुसार इसका आकार काट लें।  आपका मिल्क केक बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल