1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इन सिपंल ट्रिक्स से तुरंत जानें कि अंडा खाने लायक है कि नहीं, खराब Egg हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

इन सिपंल ट्रिक्स से तुरंत जानें कि अंडा खाने लायक है कि नहीं, खराब Egg हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 18, 2018 08:18 am IST,  Updated : Jun 18, 2018 12:27 pm IST

क्या आपको यह बात पता है कि इन्हें कैसे जो आप अंडे लगाएं है वो सही है कि खराब। चलिए हम आपको बताते कि आप कैसे क्या आपको यह बात पता है कि इन्हें कैसे जो आप अंडे लगाएं है वो सही है कि खराब।

Egg- India TV Hindi
Egg

हेल्थ डेस्क: अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंजद माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर अंडा आज के समय में हर किसी के घर पर मिल जाता है। अगर आपके घर अंडा खाया जाता है तो आपने देखा होगा कि कई बार आप अधिक मात्रा में अंडे लाकर रख देते है। लेकिन क्या आपको यह बात पता है कि जो अंडा आप लेकर आएं है वो सही है कि खराब। चलिए हम आपको बताते कि आप कैसे जान सकते है कि अंडा सही है कि खराब।

  • अगर आप बेक करने वाली चीजें बना रहे हों और उसमें अंडा डालना हो तो सारे अंडे एक के बाद एक ध्यान से तोड़ें। जिससे आप देख सके कि यह खाने लायक है कि नहीं। कई बार अंडों में खून का धब्बा दिखाई देता है। इससे परेशान न हों। ये खराब अंडे का लक्षण नहीं। इसलिए इसे खाया जा सकता है। आप चाहें तो चम्मच के कोने से इस स्पॉट को हटा दें।
  • आप अंडे की बदबू से भी पता कर सकते है। इसके लिए जब आप अंडा फोड़गें अगर बहुत तीव्र बदबू आने रही है तो यह खाने लायक नहीं है।
  • अंडा को तोड़कर भी इसकी क्वॉलिटी देखी जा सकती है। अगर प्लेट में रखने पर अंडे का योक (पीला हिस्सा) ग्लोब शेप में दिखे और सफेद हिस्सा उससे सटा नजर आए तो अंडा ताजा है। अगर योक सपाट दिखे और सफेद हिस्सा पानी की तरह नजर आए तो अंडा खराब हो चुका है।
  • आप अंडे को हिलाकर भी इसकी क्वालिटी के बारें में जान सकते है। इसके लिए अंडे को कान के पास ले जाकर हिलाएं अगर इससे आवाज नहीं आ रही है तो यह फ्रेश है। इसके उल्टा अगर आवाज आ रही है तो इसका सेवन न ही करें तो बेहतर है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और ट्रिक्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल