1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस : मिलिए श्रद्धा भंसाली से जिन्‍होंने जायके की दुनिया में कम उम्र में ही बनाया खास मुकाम

अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस : मिलिए श्रद्धा भंसाली से जिन्‍होंने जायके की दुनिया में कम उम्र में ही बनाया खास मुकाम

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Mar 07, 2018 08:11 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 03:05 pm IST

अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस : में आज हम बताएंगे एक ऐसी लड़की के बारें में। जिसने अपने खाने बनाने के हुनर से ऐसा कारनामा किया की देश को आज उस पर नाज़ है। जानिए श्रद्धा भंसाली के बारें में..

shraddha bhansali- India TV Hindi
shraddha bhansali

अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस : (Written By: Shivani Singh) आज अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है,इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए हम आज आपके सामने ऐसी महिलाओं की सफलता की कहानी लेकर आ रहे हैं जिन्‍होंने अपने न्‍यू आइडिए और कुछ अलग कर जाने के जिद और जुनून के दम पर न केवल अपने क्षेत्र में सफलता अर्जित की बल्कि डिजिटल वर्ल्‍ड मीडिया में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। कहा जाता है कि लड़कियां घर के काम और खाना बनाने के लिए होती हैं। उनका काम सिर्फ घर संभालना होता है और वह कोई काम नहीं कर सकती है। इस सोच को अब लोहा देने के लिए तैयार है श्रद्धा भंसाली। श्रद्धा भंसाली उन लड़कियों में शामिल है तो कि कम उम्र में ऐसे मुकाम हासिल कर चुकी है और उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब है। जो ये मानते हैं कि लड़की सिर्फ घर संभाल सकती हैं।

अब बात हो खानपान की तो हर लड़की को इसका शौक नहीं होता है। जिसे होता है तो वह इसे हॉबी के रुप में लेती है तो कोई उसे अपना जुनून समझकर ऐसे कारनामे कर देती है जिसके परिवार ही नहीं पूरे देश को नाज होता है। ऐसे ही श्रद्धा ने अपने खाना बनाने के शौक को एक रास्ते में ले गई। जहां पर उन्होंने देश का नाम रोशन किया और प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स इंडिया ने '30 अंडर 30- 2018' लिस्ट में नाम शामिल किया। इस लिस्ट में वह 30 साल की कम उम्र की महिलाएं होती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे अच्छा काम किया।

candy green
candy green

जानिए कौन है श्रद्धा भंसाली

मुंबई में रहने वाली श्रद्धा भंसाली 25 साल की है। इनका नाम भी इस फोर्ब्स इंडिया ने '30 अंडर 30- 2018' लिस्ट में शामिल हुआ। भारत की एकलौती इतनी कम उम्र की लड़की है। जिनका मुंबई में खुद का वेजेटेरियन रेस्टोरेंट है। जिसका नाम 'Candy & Green' है। जिसे साल 2017 में शुरु किया था।

मां बनी इस मुकाम तक पहुंचाने की सीढ़ी
कहा जाता है कि हर सक्सेसफुल इंसान के पीछे एक महिला का होता है। इसीतरह श्रद्धा की सफलता के पीछे उनका मां का हाथ है। मां उनकी मदद खाना बनाने में हमेशा करती थी। उनसे बहुत कुछ बनाना सीखा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल