1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कबाब और आम के हैं शौकीन, तो फिर 'कबाब और कोरमा' फेस्टिवल कर रहा है आपका इंतजार

कबाब और आम के हैं शौकीन, तो फिर 'कबाब और कोरमा' फेस्टिवल कर रहा है आपका इंतजार

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 12, 2018 03:15 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 08:12 pm IST

कबाब खाने वालों के लिए खुशखबरी। जी हां ऐसा कबाब जिसे खाकर आपका पेट भर जाए लेकिन आपका मन न भरे। एक पल के लिए आपको यह बात मजाक लग सकती है लेकिन जनाब हम मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि दिल्ली, नोएडा में रहते हुए भी आप लखनऊ वाले लज़ीज कबाब का मजा ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे?

Kababs and qorma festival in fortune grazia hotel
Kababs and qorma festival in fortune grazia hotel

क्या है Earthen Oven का कॉन्सेप्ट

यह कॉन्सेप्ट बहुत ही पुराना और प्रसिद्ध है। भारत में प्राचीन काल से तंदूर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बस इसी को लेकर तंदूरी फूड का आपको तड़का मिलेगा। जो कि आपके सामने ही बनाया जाएंगा। यह लाइव किचन इस तरह डिजायन किया हुआ जैसे कि पंजाब के 'ढाबा' में आपको देखने को मिलता है।

Kababs and qorma festival in fortune grazia hotel
Kababs and qorma festival in fortune grazia hotel

मैंगोलवर्स के लिए भी है कुछ खास
फॉरच्यून ग्राजिया होटल में कबाब के साथ-साथ एक और चीज खास है वह है आम से बनी कई तरीके की रेसिपी। अगर आप मैंगोंलवर्स है तो आपकी विश यहां आकर पूरी हो जाएगी। आपको यहां पर स्पेशल पान कुल्फी के साथ-साथ आम पना, मैंगो रसमलाई, मैंगो शाही टोस्ट जैसी कई रेसिपी खाने को मिल जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल