1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks : करेले का कड़वापन कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Kitchen Hacks : करेले का कड़वापन कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2021 11:19 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 11:19 pm IST

अगर आप करेले को कड़वेपन की वजह से अपने आहार में शामिल करने से कतराते हैं तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ घरेलू उपाय जिसे अपनाकर इसके कड़वेपन को आसानी से दूर कर सकते हैं।

Bitter Gourd- India TV Hindi
Bitter Gourd Image Source : FREEPIK.COM

करेला खाने में भले ही कड़वा लगता हो लेकिन यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि इसके कड़वे स्वाद की वजह से लोग इसे अपने डाइट में शामिल करना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी उन में से हैं और इसे अपने आहार में शामिल करने से कतराते हैं तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ घरेलू उपाय जिसे अपनाकर करेले का कड़वापन आसानी से दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं। 

1. करेले की सब्जी बनाने से पहले इसे पहले ऊपर से छीलकर इसमें जितनी भी खुरदुरी स्किन इस पर मौजूद होती है सब निकाल दें। फिर इसे काटकर इसमें से बीज निकाल लें क्योंकि करेले के बीज काफी कड़वे होते हैं। उसके बाद इसकी सब्जी बनाएं। 

2. करेले की कड़वाहट को कम करने के लिए इसमें नमक लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद करेले को उबाल लें और फिर इसे बनाएं। इससे करेले की सब्जी की कड़वाहट कम हो जाएगी। 

3. करले का कड़वापन निकालने के लिए इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें और फिर इसे दही में लगभग एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। ऐसा करने से करेला कड़वा नहीं लगेगा। 

4. करेले की कड़वाहट कम करने के लिए पहले उसे छील लें और फिर उस पर आटा और नमक लगाकर एक घंटे तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद धोकर इसकी सब्जी बनाएं। 

5. करेले की सब्जी बनाते समय उसमें प्याज, सौंफ या मूंगफली का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में जरूर करें। ये करेला के कड़वेपन को दूर करता है।  

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल