1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं टेस्टी कुमाऊंनी सिंगोडी मिठाई

ऐसे बनाएं टेस्टी कुमाऊंनी सिंगोडी मिठाई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2016 02:00 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 02:00 pm IST

इस रेसिपी के नाम से ही पता चल रहा है कि कुमाउंनी कहां की मिठाई है। आपने की तरह की मिठाई खाई होगी और आपको कई तरह की मिठाई पंसद भी होगी, लेकिन आपने कुमाऊंनी सिंगोडी मिठाई नहीं खाई होगी। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में.

 singori sweet recipe- India TV Hindi
singori sweet recipe

रेसिपी डेस्क: इस रेसिपी के नाम से ही पता चल रहा है कि कुमाउंनी कहां की मिठाई है। आपने की तरह की मिठाई खाई होगी और आपको कई तरह की  मिठाई पंसद भी होगी, लेकिन आपने कुमाऊंनी सिंगोडी मिठाई नहीं खाई होगी। इसका स्वाद एक दम अनोखा होता है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा साथ ही ज्यादा चीजों की भी आवश्यकता नहीं है। तो फिर देर किस बात की बनाइएं टेस्टी कुमाऊंनी सिंगोडी मिठाई।

सामग्री

1.आधा किलो खोया
2.डेढ़ कप चीनी3
3. आधा कप कद्दूकस हकिया हुआ नारियल
4.एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर
5.मालू के पत्ते(आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएंगे)

ऐसे बनाएं कुमाऊंनी सिंगोडी मिठाई

  • सबसे पहले एक गहरी कड़ाही में खोये गैस में चढाएं
  • इसमें धीमी आंच में खोया और चीनी डालकर चलाएं।
  • इसके बाद जब इसमें चीनी मिल जाएं तो इसमें नारियल और इलायची पाउडर डालें।
  • इसे ऐसे ही 3-4 मिनट भूने और फिर इसे ठंडा होने दें।
  • इसके बाद मालू के पत्ते लेकर इसे तिकोनो आकार में बना लें और इसके अंदर ये मिश्रण भर दें।
  • सभी इसी तरह करने के बाद 12 घंटे के लिए पत्तों में ऐसे ही रख दें। जिससे कि पत्तों की खूशबू मिठाई में आ जाएं। फिर इस सर्व करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल