1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi Special 2017: होली में ऐसे बनाएं टेस्टी ठंडाई

Holi Special 2017: होली में ऐसे बनाएं टेस्टी ठंडाई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2017 05:13 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 05:13 pm IST

रेसिपी डेस्क: कुछ ही दिनों बाद होली का त्योहार है। जिसमें सबी लोग रंगो में खोकर हर गिले-शिकवे को भूल जाएंगे। होली तो रंगों और पकवानों का त्योंहार कहा जाता है। इसके साथ ही इस

thadai- India TV Hindi
thadai

रेसिपी डेस्क: कुछ ही दिनों बाद होली का त्योहार है। जिसमें सबी लोग रंगो में खोकर हर गिले-शिकवे को भूल जाएंगे। होली तो रंगों और पकवानों का त्योंहार कहा जाता है। इसके साथ ही इस त्योंहार में ठंडाई न बने। ऐसा हो ही नहीं सकता है। ठंडाई एक शीतल पेय है। जो कि हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा होली और शिवरात्रि में बनाई जाती है। होली के दिन ठंडाई गुलाब की पत्तियों और बादाम को पीसकर दूध के साथ मिला कर दिया जाता है।

अगर आप भी होली में ठंडाई के साथ रंगों का मजा लेना चाहते है, तो घर में आसानी से आप बना सकते है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।  

सामग्री

1. चार कप दूध
2. तीन चौथाई कप बादाम
3. एक कप चीनी
4. डेढ़ चम्मच खसखस
5, डेढ़ चम्मच सौंफ
6. 7-8 हरी इलायची
7. डेढ़ चम्मच गुलाब की सुखी पंखुड़ी
8. एक चौथाई चम्मच सफेद

ऐसे बनाएं ठंडाई
सबसे पहले खसखस को कम से कम एक मिनट के लिे सूखा भून लें। इसके बाद इलायची को भी छिल लें। फिर दूध को छोड़कर सभी चीजें ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस पाउडर को एक कप गुनगुने दूध में भिगोकर रख दें। इसके साथ ही बचे हुए दूध को ठंडा होने के लिए फ्रीज में रख दें। आधा घंटा बाद फ्रीज से दूध निकाल कर इसमें भिगोया हुआ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी टेस्टी ठंडाई बनकर तैयार है। इसे आप ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल