1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाइए टेस्टी मैंगो शेक, इस तरह बनाएंगे तो बनेगा गाढ़ा और रेस्टोरेंट जैसा शेक

घर पर बनाइए टेस्टी मैंगो शेक, इस तरह बनाएंगे तो बनेगा गाढ़ा और रेस्टोरेंट जैसा शेक

 Published : Jun 25, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:46 pm IST

गर्मियों में मैंगो शेक लोगों का पसंदीदा पेय होता है, आज हम आपको टेस्टी मैंगो शेक की रेसिपी बता रहे हैं।

MANGO SHAKE, MANGO- India TV Hindi
घर पर बनाइए टेस्टी मैंगो शेक Image Source : INSTAGRAM-FOODDEVIL2020/JAIPURKAKHANA

आम को फलों का राजा कहा जाता है, गर्मियों में आम आसानी से मिलता है और आम को लोग कई तरीकों से खाते हैं। आम का मैंगो शेक खूब पसंद किया जाता है। गर्मियों में यह फायदा भी करता है और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। आज हम आपको घर पर मैंगो शेक बनाने की रेसिपी बताएंगे। 

सामग्री

  • 2 बड़े पके हुए आम
  • आधा कप दूध
  • स्वादानुसार चीनी
  • 4 आइसक्यूब

तला-भुना नहीं है खाने का मन तो बनाइए मूंग दाल के कवाब, सेहत और स्वाद दोनों के लिए है बेस्ट

घर में इस आसान से तरीके से बनाइए बाजार से अच्छा पनीर, मुलायम इतना लगेगा लजीज

 

विधि-

आम को धुलकर छील लें और टुकड़ों में काट लीजिए। अब मिक्सर के बड़े जार में इन टुकड़ों को डालिये। इसमें दूध, चीनी और आइस क्यूब्स डालिए। अब इसे मिक्सर से स्मूथ कर लीजिए, ध्यान दीजिए कि कहीं भी आम के टुकड़े नहीं होने चाहिए। अब मिल्क शेक को ग्लास में डालिए। इसमें ऊपर से आइसक्रीम भी डाल सकते हैं, अगर आइसक्रीम ना भी हो तो कोई बात नहीं।  ऊपर से बादाम के टुकड़े, चेरी और नारियल का बुरादा डालिए। टेस्टी मैंगो शेक तैयार है।

इस आसान तरीके से घर पर फटाफट बनाइए करारे भटूरे, ये है पूरी रेसिपी

सुझाव-

  • अगर कटे हुए आम 20 मिनट के लिए फ्रीजर में डाल देंगे तो मैंगो शेक गाढ़ा बनेगा और आपको आइसक्यूब डालने की जरूरत भी नहीं है।
  • अच्छा मैंगो शेक बनाना है तो कम रेसे वाले आम का इस्तेमाल करिए।
  • अगर आपको मैंगो शेक पतला बनाना है तो दूध ज्यादा डाल सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल