1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Dal Makhani Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी पंजाबी स्टाइल दाल मखनी

Dal Makhani Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी पंजाबी स्टाइल दाल मखनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 02:12 pm IST

Dal Makhani Recipe: दाल मखनी रेसिपी हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी और क्रीमी होती है।  इसे आप डीप नॉन या पिर रोटी और जीरा चावल के साथ सर्व करें। जानें इस रेसिपी को बनाने की विधि।

Dal makhni- India TV Hindi
Dal makhni

Dal Makhani Recipe: दाल मखनी रेसिपी हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी और क्रीमी होती है। इसमें बटर का यूज कर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। इसे आप डीप नॉन या पिर रोटी और जीरा चावल के साथ सर्व करें। जानें इस रेसिपी को बनाने की विधि।

दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप काली उड़द की दाल
  • एक चौथाई कप राजमा
  • एक चौथाई कप चना की दाल
  • एक प्याज कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च कटी हुई
  • आधा चम्मच अदरक पेस्ट
  • 1 कप फुल फैट मिल्क
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच फ्रेश क्रीम
  • थोड़ी हरी धनिया

दाल मखनी में तड़का लगाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच घी
  • एक चुटकी हींग
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर

ऐसे बनाएं दाल मखनी

सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को रातभर के लिए पानी में भिगों दें। इसके साथ ही चना की दाल एक घंटे तक भिगोकर निकाल लें।

सबसे पहले कुकर में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने पर इसमें प्याज, नमक, अदरक, मिर्च डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें सभी दाल और राजमा डालें और अपने अनुसार पानी डालकर ढक्कन लग दें।

कम से कम 3-4 सीटी आने के बाद इसे खोलकर इसमें दूध डाल दें और फिर 3-4 सीटी आने दें। इसके बाद आप देख लें कि दाल पकी है कि नहीं। इसके बाद आपकी दाल बनकर तैयार है।

ऐसे लगाएं तड़का

अब दाल बिना तड़के के अधूरी है। तो तड़का लगाने के लिए एक पैन में घी डालकर गर्म करें। घर्म हो जाने पक इसमें तड़के वाली सभी सामग्री डालकर फ्राई करें। पिर इसमें दाल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके कुछ मिनट पकने दें। फिर गैस बंद कर दें।

अब इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें और क्रीम और हरी धनिया से गार्निश कर दें।

   

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल