1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Punjabi Style Rajma Masala Recipe: घर पर ऐसे बनाएं पंजाबी स्टाइल में राजमा मसाला

Punjabi Style Rajma Masala Recipe: घर पर ऐसे बनाएं पंजाबी स्टाइल में राजमा मसाला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2019 11:59 am IST,  Updated : Apr 02, 2019 11:59 am IST

Punjabi Style Rajma Masala Recipe: यह राजमा रेसिपी मुख्य रूप से इंडिया की फेमस करी है। जिसमें अधिक मात्रा में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन चावल के साथ करें। फिर देखें कैसे इसका मजा दोगुना हो जाएगा। जानें राजमा मसाला बनाने की विधि।

punjabi style rajma Masala  recipe- India TV Hindi
punjabi style rajma Masala  recipe Image Source : YOUTUBE/HINA

Punjabi Style Rajma Masala Recipe: यह राजमा रेसिपी मुख्य रूप से इंडिया की फेमस करी है। जिसमें अधिक मात्रा में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन चावल के साथ करें। फिर देखें कैसे इसका मजा दोगुना हो जाएगा। जानें राजमा मसाला बनाने की विधि।

राजमा मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप राजमा
  • 1 बड़ा कटा हुआ प्याज
  • 3 मीडियम साइज के कटे हुए टमाटर
  • 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च स्लाइस में कटी हुई
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा ऑयल

ऐेसे बनाएं राजमा मसाला

सबसे पहले एक पैन में पानी और राजमा डालकर कम से कम 2 घंटे के लिए भिगों दे फिर इसे तय समय के बाद निकाल लें।

अब एक प्रेशरकुकर में तेल डालकर गर्म करें। जब हो जाने पर प्याज, हींग और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भुनें। हल्का ब्राउन हो जाने के बाद इसमें राजमा डाल दें। फिर इसमें नमक, टमाटर और हल्दी  पाउडर डालकर 2-3 मिनट चलाएं। इसके बाद इसमें अपने अनुसार पानी डालकर ढक्कन से बंद कर दें। कम से कम 2-3 सीटी आने दें। फिर गैस बंद कर दें।

कुकर की हवा निकल जानें के बाद इसे खोलकर राजमा चेक कर लें कि पके है कि नहीं। अगर नहीं पके तो ऐसे ही इसे गैस में 2-3 मिनट और पकाएं।

अब इसके पानी को ग्रेवी के रुप में बनने के लिए बिना ढक्कन लगाएं 10-12 मिनट पकने दें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी राजमा मासला बनकर तैयार है।  

Paneer Kofta Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट की तरह पनीर कोफ्ते

Shahi Urad Dal Recipe: ऐसे घर पर बनाएं स्वादिष्ट उड़द की दाल

Cripsy Lotus Stem Recipe: चाइनीज स्टाइल में ऐसे बनाएं कमल ककड़ी का पार्टी स्नैक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल