1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बनाएं हैदराबादी बैंगन का सालन

डिनर में बनाएं हैदराबादी बैंगन का सालन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2015 08:31 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:41 pm IST

नई दिल्ली: अगर आपको या आपके परिवार में किसी को बैंगन की किसी भी तरह की डिश पसंद है, लेकिन आप चाहती है कि बैंगन की कोई इस तरह की सब्जी बनाऊं जिसे सभी बड़े

Recipe: हैदराबादी बैंगन का...- India TV Hindi
Recipe: हैदराबादी बैंगन का सालन

नई दिल्ली:  अगर आपको या आपके परिवार में किसी को बैंगन की किसी भी तरह की डिश पसंद है, लेकिन आप चाहती है कि बैंगन की कोई इस तरह की सब्जी बनाऊं जिसे सभी बड़े चाव से उंगुली चाट कर भरपेट खाएं, तो फिर आप आज बनाइएं हैदराबाद की एक मशहूर ग्रेवी वाली रेसिपी बैंगन का सालन। जो खानें में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इसे आप चाहे तो वेजिटेबल बिरयानी या फिर प्‍लेन राइस के साथ सर्व कर सकती है। जो भी इस डिश को एक बार खा लेगा वो उसे बार-बार खानें का मन करेगा। आप डिनर में बनाइए हैदराबादी बैंगन का सालन।

ये भी पढें- यूं बनाए कम समय में पनीर टोस्ट

सामग्री

1. 10-15 बैंगन छोटे आकार

2. एक प्‍याज काटा हुआ
3. एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
4. आध चम्मच हल्‍दी
5. एक चम्मच धनिया पाउडर
6. आधा चम्मच जीरा और जीरा पाउडर
7. थोडे कडी पत्‍तें
8. एक चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट
9. तीन खड़ी लाल मिर्च
10. एक चौथाई चम्मच कलौंजी
11. थोड़ी सा मेथी दाना
12. एक चम्मच कोकोनेट पाउडर
13. एक चम्मच तिल
14. एक चम्मच मूंगफली
15. दो हरी मिर्च
16. हरी धनिया कटा हुआ
17. एक चौथाई कप दही
18. हरी पुदीना कटा हुआ

19. नमक स्वादानुसार

यूं बनाएं हैदराबादी बैंगन सालन
सबसे पहले एक कढाई में तोल गर्म करें और उसमें बैंगन को चार भागों में काटकर इसमें डालें। जब यह फ्राई हो जाए तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद एक पैन को गर्म करें औप गर्म हो जानें के बाद उसमें तिल, मूंगफली और नारियल पाउडर डालकर फ्राई कर लें इसके बाद इसे ग्राइडर में डालकर पीस लें और एक बाउल में निकालकर रख लें।
अब एक कढाई में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जानें के बाद इसमें राई डालें फिर इसमें जीरा, खड़ी लाल मिर्च, कलौंजी और प्याज डाल कर फ्राई करे और तब तक फ्राई करे जब तक कि प्याज ब्राउन न हो जाएं। इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं और कुछ देर बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर, मूंगफली वाला पेस्ट डालें और थोडा सा पानी डाल कर कम से कम 30 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं। इसके बाद इसमें फेटा हुआ दही और हरी धनिया, पुदीना डालें और इसे पकने दें जब यह उबलनें लगें तो इसमें बैंगन डाल दें और किसी ढक्कन से 5 मिनट के लिए ढक दें। अब आपका हैदराबादी बैंगन सालन बनकर तैयार हो गया है। इसे आप गरमा-गरम सर्व करें।

ये भी पढें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल