1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं बिना तेल के टेस्टी कोफ्ता मखनी

ऐसे बनाएं बिना तेल के टेस्टी कोफ्ता मखनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2015 11:34 am IST,  Updated : Sep 15, 2015 10:57 am IST

नई दिल्ली: अपने घर पर या बाहर बहुत तरह के कोफ्ते खाये होगे। क्या आप जानते है कि वो आपके शरीर के लिए अच्छा है या नही। आज हम अपनी हेल्थ को लेकर इतना  सोचने

Recipe: बिना तेल के टेस्टी...- India TV Hindi
Recipe: बिना तेल के टेस्टी कोफ्ता मखनी

नई दिल्ली: अपने घर पर या बाहर बहुत तरह के कोफ्ते खाये होगे। क्या आप जानते है कि वो आपके शरीर के लिए अच्छा है या नही। आज हम अपनी हेल्थ को लेकर इतना  सोचने लगें है कि खानें से पहलें यह देख लेते है कि खाना ज्यादा ऑयली तो नही है। आज कल हम लोग कम ऑयली खाना पसंद करते है जिससे कोई समस्या न हो। आज हम आपको अपनी खबर में एक ऐसी डिश बताने जा रहे है जिसको खाने के लिए आपको बिलकुल नही सोचना पड़ेगा और यह आपके शरीर के लिए टेस्टी और हेल्दी भी है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नही लगेगा और आपको अपनी डाइट में भी ध्यान नही देना पडेगा। यह कोफ्ते बिना तेल के बनाए जातें है।

कोफ्ते के लिए सामग्री-

1. एक कप घिसा चुकन्‍दर
2. एक कप घिसा गाजर
3. आधा कप बेसन
4. एक चम्‍मच अदरक लहसुन पेस्‍ट
5. एक चम्‍मच मिर्च पाउडर
6. एक चम्‍मच चाट मसाला

7. नमक स्‍वादअनुसार

मखनी ग्रेवी के लिये सामग्री-
8. तीन कप कटे टमाटर
9. चौथाई कप कटी प्‍याज
10. दो बडे लहसुन
11. एक इंच पीस अदरक
12. एक इंच पीस दालचीनी
13. चौथाई कप कटा लाल कद्दू
14. एक साबुत सूखी लाल मिर्च
 
अन्‍य सामग्री-
15. आधा चम्‍मच जीरा
16. आधा चम्‍मच सूखी कसूरी मेथी
17. आधा चम्‍मच मिर्च पाउडर
18. आधा चम्‍मच चीनी

19.नमक स्‍वादअनुसार
20. आधा कप लो फैट मिल्‍क
21. दो चम्‍मच बारीक कटी धनिया

यू बनाएं कोफ्ता मखनी

सबसे पहले कोफ्ता बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक बाउल में मिक्‍स कर अच्छी तरह फेट लें जिससे कि यह अच्छी तरह फूल जाए और पकौडे नरम और मुलायम बनें।एक कढाई में  इस मिश्रण के छोटे-छोटे पकोड़ो की तरह बनाकर भाप से पका लें। थोडी देर बाद इसे चम्मच की सहायता से देख लें कि यह पक गए है कि नही। अगर पक गए हो तो इन्हे एक प्लेट में निकाल लें।

अब मखनी की ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले। जब तेल गर्म हो जाए तो  प्याज और लहसुन, अदरक,दालचीनी डाल कर ब्राउन होने तक तलें इसके बाद इसमें टमाटर, कद्दू, लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह पका लें  साथ में थोडा पानी डाल दे जिससे कि यह जलें नही और अच्छी तरह पक जाए। पकनें के थोडी देर बाद इसे उतार लें और एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होनें के लिए रख दे। इसके बाद इसे ग्राइडर में महीन पीस लें।

इसके बाद अब कोफ्ता मखनी बनाते है इसके लिए  एक नॉन स्‍टिक पैन  गरम कर के उसमें जीरा भूनें ले। फिर इसमें कसूरी मेथी, मिर्च पाउडर और और थोड़ा पानी डाल कर थोड़ी देर तक पकाएं। अब इस पैन में पहलें से तैयार ग्रेवी ,चीनी और नमक डाल कर मध्‍यम आंच पर दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें दूध डाल कर दो मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दे। आपके स्वादिष्ट कोफ्ते मखनी बनकर तैयार है। इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें औऱ गरमा-गरम सर्व करे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।