1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में बनाइए गुड़ का गर्मागर्म हलवा, ये रही बेहद आसान विधि

सर्दियों में बनाइए गुड़ का गर्मागर्म हलवा, ये रही बेहद आसान विधि

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2019 01:21 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 01:21 pm IST

सर्दियों में गुड़ का हलवा बनाना स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। 

gud halwa- India TV Hindi
गुड़ का हलवा

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इन दिनों गुड़ खाना काफी फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर को गर्मी देने के साथ साथ खून बढ़ाता है और ऊर्जा भी देता है। ऐसे में बनाइए गुड़ का गर्मागर्म हलवा, ये सेहत और स्वाद दोनों में ही शानदार लज्जत देगा। आइए जानते हैं कि कैसे बनाए गुड़ का हलवा, ये रेसिपी बेहद आसान है - 

सामग्री - 

गुड़ - आधा कप पिसा हुआ

शक्कर - आधा कप 
सूजी - एक कप
बड़ी इलाइची - एक चम्मच दरदरी पिसी हुई
बेसन - चार चम्मच
खरबूजे का बीज - दो चम्मच
बादाम, काजू, पिस्ता - बारीक कटे हुए
केसर - चुटकी भर

कैसे बनाएं 
सबसे पहले सॉस पैन में गुड़, शक्कर औऱ पानी मिलाएं और उबलने दें। दूसरी तरफ एक कड़ाही में घी डालकर बेसन डालें और अच्छी तरह भून लें। पांच मिनट तक बेसन को धीमी आंच पर भूनें और हलका लाल होने तक भूनते रहे। फिर एक चम्मच घी और डालें औऱ कुछ मिनट और भून लें। फिर इसमें सूजी डालें और सात या आठ मिनट तक सूजी को अच्छी तरह भून लें। सूजी सुनहरे रंग की हो जाए तो उसमें कटे हुए मेवे और खरबूजे के दाने डालकर चलाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें केसर मिला लें। 

दूसरी तरफ आपका गुड़ और शक्कर पानी में अच्छी तरह उबल गए होंगे। इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाएं और एक उबाल आने के बाद बंद कर दें। अब ये गर्म चाशनी हलवे में डालकर अच्छी तरह जल्दी जल्दी चलाएं। याद रहें हलवे में गुठलियां न पड़ने पाएं। अच्छी तरह मिक्स करते रहने के बाद जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस से उतार लें। 

आपका गुड़ मेवा का गर्मागर्म हलवा तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल