1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे घर पर बनाएं टेस्टी लौकी की सब्जी

Recipe: ऐसे घर पर बनाएं टेस्टी लौकी की सब्जी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 03, 2018 11:59 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 04:11 pm IST

लौकी की सब्जी की रेसिपी इन हिंदी: लौकी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक जैसे तत्व पाएं जाते है। अगर आपके घर में किसी को सब्जी पसंद नहीं आ रही है तो एक बार ऐसे ट्राई करें। उन्हें जरुर आए

 Bottle Gourd Recipe & Health Benefits in Hindi- India TV Hindi
 Bottle Gourd Recipe & Health Benefits in Hindi

लौकी की सब्जी बनाने की विधि: आज के समय में भी युवा लौकी की सब्जी का नाम सुनते ही भौहें सिकोड़ लेते है। जैसे कोई ऐसी चीज खाने को बोल दी हो जो कभी खाई ही न जाती है लेकिन यह बात भूल जाते है कि यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

लौकी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक जैसे तत्व पाएं जाते है। जो कि आपकी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। अगर आपके घर में किसी को सब्जी पसंद नहीं आ रही है तो एक बार ऐसे ट्राई करें। उन्हें जरुर आएगी पसंद।

लौकी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • आधा किलो लौकी
  • 2 प्याज कटे हुए
  • लहसुन 2-4 कली कटी हुई
  • आधा चम्मच जीरा साबूत
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा सा तेल

लौकी की सब्जी बनाने की विधि

सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाई लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।
जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमें जीरा फिर प्याज डालकर फ्राई करें। इसके बाद लहसुन डालकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
अब इसमें लौकी डालकर चलाएं। फिर इसमें हल्दी, धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब इसे पकने के लिए किसी ढक्कन से बंद कर दें। इसमें पानी डालने की जरुरत नहीं है। यह खुद ही पानी छोड़ती है।
इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें। जिससे कि चली में लगे नहीं। जब सब्जी का पानी सुख जाएं, तो इसे थोड़ा सा फ्राई कर लें। आपकी टेस्टी लौकी की सब्जी बनकर तैयार है।
अब इस बाउल में निकालकर हरी धनिया से गार्निश कर सर्व करें।   

ध्यान रखें ये बातें:

  • कई बार होता है कि लौकी की सब्जी पानी नहीं छोड़ती है। इसके लिए हल्का सा पानी डाल सकते है। अगर आप तरी वाली सब्जी बनान चाहते है तो थोड़ा ज्यादा पानी डालें। 
  • आप चाहें तो लौकी में आलू भी डाल सकते है। इसके लिए जब आप लौकी डालते है तो उसी के साथ आलू भी डाल दें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल