1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Shivratri Vrat 2021 Recipe: इस शिवरात्रि सिंपल तरीके से बनाएं टेस्टी आलू फ्राई, मन हो जाएगा खुश

Shivratri Vrat 2021 Recipe: इस शिवरात्रि सिंपल तरीके से बनाएं टेस्टी आलू फ्राई, मन हो जाएगा खुश

 Written By: Shipra Saxena
 Published : Mar 03, 2021 07:12 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 10:29 pm IST

11 मार्च को शिवरात्रि है। अगर आप फलाहार खाकर व्रत रखते हैं और सोच रहे हैं कि इस शिवरात्रि क्या बनाएं तो हम आपको सबसे सिंपल आलू फ्राई करने की रेसिपी बताते हैं।

Shivratri Vrat Aloo Fry - India TV Hindi
Shivratri Vrat Aloo Fry  Image Source : INSTAGRAM/ENTHUCUTLETHOMEKITCHEN

11 मार्च को शिवरात्रि है। इस दिन भक्त भोलेनाथ का व्रत रख उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की मुराद मांगते हैं। इस दिन कुछ लोग फलाहार खाकर व्रत रखते हैं तो कुछ निर्जला व्रत भी रखते हैं। अगर आप फलाहार खाकर व्रत रखते हैं और सोच रहे हैं कि इस शिवरात्रि क्या बनाएं तो हम आपको सबसे सिंपल आलू फ्राई करने की रेसिपी बताते हैं। जानें शिवरात्रि पर किस तरह से फलहारी आलू बनाएं। जो ना केवल टेस्टी हों बल्कि उसे खाकर आपका मन भी खुश हो जाए। 

आलू फ्राई करने के लिए जरूरी चीजें

  • उबले हुए आलू
  • जीरा
  • हरी मिर्च
  • हरी धनिया की पत्ती
  • सेंधा नमक
  • कुटी लाल मिर्च
  • देसी घी

बनाने की विधि- सबसे पहले उबले हुए आलू को हाथ से फोड़ लें। इसके बाद कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच देसी घी डालें। जब घी गरम हो जाए तो उसमें आधा चम्मच जीरा डालें। इसके बाद इसमें तुरंत उबले हुए आलुओं को डालकर कंछुली से चलाए। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च आधा चम्मच से भी कम कुटी मिर्च, धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डालें। इन सबको को अच्छे से मिलाएं। करीब 2 से 3 मिनट तक इसे अच्छे से भूने। इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी ही हो वरना आलू नीचे से लग जाएगा। 2 से 3 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। अब फ्राई आलू खाने के लिए एकदम तैयार हैं। इन्हें प्लेट में निकालकर सर्व करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल