1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मीठी चीजों में लग रही चीटियों से है परेशान, तो अपनाएं ये उपाय

मीठी चीजों में लग रही चीटियों से है परेशान, तो अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2017 06:10 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 06:13 pm IST

अगर आप भी मीठी चीजों में हो रही चींटियों से काफी परेशान है, तो अपनाएं ये उपाय इनसे चींटियां बिल्कुल भी न लगेगी। जानिए इन उपायों के बारें में।

sugar- India TV Hindi
sugar

नई दिल्ली: चीनी हो या फिर कोई भी मीठी चीज अक्सर इन चीजों में चीटियां हो जाती है। जिससे बचने के लिए आप मीठी चीजों को छिपा कर रखते है। जिससे कि इनमें चींटी न पहुंचे, लेकिन वह हर जगह पहुंच जाती है। जिसके कारण आपकी मीठी चीज खराब हो जाती है।

ये भी पढ़े

अगर आप भी मीठी चीजों में हो रही चींटियों से काफी परेशान है, तो अपनाएं ये उपाय इनसे चींटियां बिल्कुल भी न लगेगी। जानिए इन उपायों के बारें में।   

नींबू के छिलके की महक चींटियों बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है, तो बस आप एक नींबू को आधा काटकर इसे चीनी के डिब्बे में रख दें।

एक तेजपत्ता चीनी की बोतल में डालकर भी आप चींटियों को दूर भगा सकते हैं।
अगर चीनी में भी चींटियां हो जाती है, तो इसके लिए डिब्बें में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर रखेंगे। इससे चींटियां नहीं लगेगी।
डिब्बें में लौंग रख देँ। इससे चींटियां नहीं होगी।
एक कपड़े में थोड़ा सा विनेगर लगाकर अगर आप इससे किचन में रखी अलमारी को अंदर से हल्का सा पोंछ देंगे तो चींटियां बिल्कुल भी नहीं आएंगी और आपका सामान सुरक्षित रहेगा। इसकी तीखी महक से चींटियां न आएगी।
अगर आपने चीनी या मिठाई को किसी एक कटोरी में रखा हुआ है तो उस कटोरी को एक प्लेट में थोड़ा सा पानी डालकर उस पर रखें, तो इससे चींटियां न लगेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल