1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लंबे टाइम तक खराब नहीं होगा केला, जानिए कैसे

लंबे टाइम तक खराब नहीं होगा केला, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2017 06:01 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 06:01 pm IST

अगर आप भी चाहते है कि केला कई दिनों तक खराब न हो, तो इसके लिए इस टिप्स को अपनाएं। इससे आप कई दिनों तक केले को खराब होने से बता सकती है।

banana- India TV Hindi
banana

रेसिपी डेस्क: केला एक ऐसा फल है, जो बहुत ही जल्दी खराब हो जाता है। जिसको बचाने के लिए हम कच्चे केले घर ले आते है। जिससे कि ये जल्दी खराब न हो ।खराब केले यानी की जो काले पड़ जाते है इन्हें बचाने के लिए हम कई तरह के ट्रिक्स अपनाते है। जिससे इस समस्या से निजात मिल जाएं।

ये भी पढ़े-

अगर आप भी चाहते है कि केला कई दिनों तक खराब न हो, तो इसके लिए इस टिप्स को अपनाएं। इससे आप कई दिनों तक केले को खराब होने से बता सकती है।

  • केले को जल्दी पकने से बचाने के लिए आप विटामिन सी के टेबलेट का यूज भी कर सकती है। इसके लिए विटामिन सी टेबलेट को पानी में घोलकर केले को उसमें भिगो लें। फिर उसे निकालकर सामान्य तापमान पर रख लें।
  • जब आप केला लेकर आएं। अगर इसे कई दिनों तक स्टोर करना चाहती है, तो केले के डंठल को प्लास्टिक से कवर कर दें। इससे केला जल्दी खराब नहीं होगा।
  • सोडा वॉटर भी केले को लंबे समय तक ताजा बनाने में आपकी हेल्प कर सकता है। इसके लिए केले को सोडा वॉटर में डुबोकर रखें। इससे वो जल्द खराब नहीं होगे। आमतौर पर इसका इस्तेमाल प्रिजर्वेटिव के तौर पर होता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल