1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दाल-भात का स्वाद बढ़ा देंगे ये भरवां शिमला मिर्च, जानें रेसिपी और आज ही लंच में बनाएं

दाल-भात का स्वाद बढ़ा देंगे ये भरवां शिमला मिर्च, जानें रेसिपी और आज ही लंच में बनाएं

 Published : Mar 15, 2024 09:12 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 09:12 am IST

लंच में अक्सर लोग दाल भात खाते हैं। ऐसे में आप सब्जी के रूप में इस भरवां शिमला मिर्च को बना सकते हैं जिसकी रेसिपी बेहद आसान है। खास बात ये है कि लोग इसमें आलू, पनीर समेत कई चीजों की स्टफिंग करते हैं।

aloo bharwa shimla mirch- India TV Hindi
aloo bharwa shimla mirch Image Source : SOCIAL

अगर आप सोच रहे हैं कि लंच में आज क्या बनाया जाए तो आप आलू भरवां शिमला मिर्च ट्राई कर सकते हैं। जी हां, ये दाल भात के साथ एक परफेक्ट फॉम्बिनेशन देता है और जब आप इसे खाएंगे तो बार-बार बनवाएंगे। दरअसल, इसे बनाना के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है। घर में रखे कुछ मसालों के साथ ही आप इसे आसान से बनार तैयार कर लेंगे। अगर आपके पास ओवन है तब भी आप इसे बना लेंगे। तो, आइए जानते हैं आलू भरवां शिमला मिर्च (aloo bharwa shimla mirch) कैसे बनाएं?

आलू भरवां शिमला मिर्च कैसे बनाएं-Aloo bharwa shimla mirch recipe for lunch

-आलू को उबालकर रख लें।

-शिमला मिर्च को धोकर और ऊपर से डंठल साइड से काटकर या छेद करके रख लें।
-अब प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता काटकर रख लें।
-अब आपको करना ये है कि एक कड़ाही लें और इसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता काटकर मिला लें।
-फिर इसमें धनिया, हल्दी, काली मिर्च, लाल मिर्च, जीरा पाउडर औरअमचूर पाउडर मिलाएं।
-सबको अच्छे से भूनते हुए पकाएं।
-इसमें आलू को मैश करके मिला लें और नमक डालें।
-अब सबको मिलाकर एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा कर लें।
-इसके बाद आपको इस आलू को शिमला मिर्च में भरना है। इसके लिए चम्मच के एक तरफ से शिमला मिर्च में मसाला डालें और चम्मच के दूसरी तरफ से इसमें मसाले को हर कोने में भर दें। इसी तरह हर शिमला को भर लें।
-अब एक पैन में तेल डालें और शिमला मिर्च डालें।
-ऊपर से हल्का सा तेल और डालें और इसे ढ़ककर पकाएं।
-जब शिमला पका हुआ नजर आए तो इसका ढक्कन हटाकर इसे खुले में पकाएं ताकि ये क्रिस्पी हो जाए।
-इसी तरह हर शिमला मिर्च के साथ ऐसा ही करें।
-इन्हें पूरी तरह से पकाकर दाल-भात के साथ इसे सर्व करें।

aloo bharwa shimla mirch recipe
Image Source : SOCIALaloo bharwa shimla mirch recipe

बिना कंडीशनर शीशे की तरह चमकंगे आपके बेजान बाल, बस एक साथ मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें

आलू में चाहे तो आप प्याज नहीं भी डाल सकते हैं और जैसे मन उसे वैसे तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसमें सूजी और बेसन की स्टफिंग बनाकर भी भरते हैं। तो, कुछ लोग इसमें पनीर की भी स्टफिंग करते हैं। ये शिमला मिर्च के स्वाद को बढ़ाने वाला है।

करारी आलू पूरी बनाने के लिए आज़माएं ये ट्रिक, पैन पर बिना चिपके मिनटों में होगी तैयार; जानें विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल