1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करारी आलू पूरी बनाने के लिए आज़माएं ये ट्रिक, पैन पर बिना चिपके मिनटों में होगी तैयार; जानें विधि

करारी आलू पूरी बनाने के लिए आज़माएं ये ट्रिक, पैन पर बिना चिपके मिनटों में होगी तैयार; जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 15, 2024 12:00 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 12:00 am IST

अगर आपको भी आलू पूरी बहुत पसंद है लेकिन पूरी बनाते समय पूरी से आलू बाहर आ जाता है। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है तो आप इस स्टाइल में बनाएं करारी आलू पूरी और देखें लोग कैसे चटकारे लेकर खाते हैं

Aloo poori Recipe - India TV Hindi
Aloo poori Recipe Image Source : SOCIAL

स्वाद से भरी फूली हुई कुरकुरी आलू पूड़ी इतनी टेस्‍टी होती है कि कई बार लोग बिना सब्जी, रायते के ही इसे खा लेते हैं। अक्सर लोग नाश्ते में या फिर डिनर में आलू पूरी खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार आलू पूरी ढंग से नहीं बन पाती है। पूरी  बनाते समय उसका आलू बाहर आ जाता है जिससे लोग परेशान रहते हैं और फिर इसे जल्दी नहीं बनाते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है तो आज हम आपको बताते हैं कि आप मिनटों में कैसे करारी आलू पूरी बना पाएंगे। आइए आज जानते हैं कैसे बनाई जाती है कुरकुरी आलू पूड़ी 

आलू पूड़ी की सामग्री

गेहूं का आटा-1  कप, 1 कप सूजी ,1 कप गर्म पानी , 2 उबले हुए आलू , धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, जीरा - 1 चम्मच , अज़वायन- 1/4 छोटी चम्मच, तेल- पूरियां तलने के लिए, हरा धनिया- (बारीक कटा हुआ), नमक- स्वादानुसार

स्किन एलर्जी और रैशेज से छुटकारा दिलाने में ये नुस्खे हैं कारगर, आज़माते ही मिलेगी राहत

आलू पूरी बनाने की विधि

आलू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप सूजी में 1 कप गर्म पानी मिलाएं और उसे अच्छी तरह मिलाकर 10  मिनट के लिए बगल में रख दें।  अब इस मिश्रण में 2 मैश किये हुए उबले हुए आलू, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, जीरा - 1 चम्मच, अज़वायन- 1/4 छोटी चम्मच, स्वादानुसार नमक इस में मिलाएं। उसके बाद इसमें 1 कप गेहूं का आटा मिलाएं और इन्हें आपस में अच्छी तरह से गूंथ लें। अब आटे का लोई बनाएं और उसे पूरी के छोटे छोटे आकार में बनाकर तेल में छान लें। आपका मसाला आलू पूरी तैयार है। अब आपका इसका आलू सब्जी के साथ लुत्फ़ उठायें। 

भांग वाली नहीं ड्राई फ्रूट्स वाली ठंडाई से होली में मचाएं हुड़दंग, मिनटों में होगा तैयार; जानें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल