1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बाजार में है इन पत्तों की भरमार, घर लाएं और बेसन लगाकर बनाएं ये 2 टेस्टी चीजें

बाजार में है इन पत्तों की भरमार, घर लाएं और बेसन लगाकर बनाएं ये 2 टेस्टी चीजें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 19, 2023 04:55 pm IST,  Updated : Jul 19, 2023 04:55 pm IST

Arbi ke patte: बरसात के मौसम में जहां दूसरी सब्जियों की कमी हो गई है वहीं, आपको ये पत्ते आराम से मिल जाएंगे। जानते हैं इनसे बनने वाली टेस्टी रेसिपी।

arbi_ka_patta- India TV Hindi
arbi_ka_patta Image Source : SOCIAL

Arbi ke patte: बरसात के मौसम में आपको अरबी के पत्ते आराम से मिल जाएंगे। बाजार में इस समय आपको इसकी भरमार मिलेगी और ये बाकी सब्जियों की तुलना में टेस्टी भी हैं। ऐसे में आप अरबी के पत्तों को घर लाकर इनसे कुछ टेस्टी चीजें बना सकते हैं जिन्हें बनाना बेहद आसान है और आप इस सब्जी को कभी भी खा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं अरबी के पत्तों से बनने वाली ये 2 रेसिपी।

अरबी के पत्तों से क्या बनाया जा सकता है-Arbi ke patte ki recipe in hindi 

1. अरबी के पत्ते की बेसन की सब्जी-Arbi ke patte ki sabji

अरबी के पत्ते से आप बेसन की सब्जी बना सकते हैं। दरअसल, इस पत्ते की ये सब्जी गांवों में खूब बनाई जाती है। इसके लिए आपको करना ये है कि 

-अरबी के पत्तों को धो कर रख लें।
-अब एक भगोने में बेसन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिला लें। 
-ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल, खटाई, नमक और पानी मिलाकर इसका एक लेप तैयार कर लें।
-अब 4 से 5 पत्तों की जोड़ों तैयार करें। 
-इसके लिए 1 पत्ते पर पहले बेसन लगाएं, दूसरे पर फिर लगाएं और फिर तीसरे पर लगाएं। ऐसा करते-करते सारे पत्तों को चिपका लें।
-अब एक रोल बनाकर इसे धागे से बांध लें और उबलते गर्म पानी में डाल लें। 
-जब वो रोल ऊपर आने लगे तो इसे बाहर निकाल लें।
-अब इस रोल को गोल गोल काटकर रख लें।
-फिर सरसों के तेल में इसे तल लें।
-अब प्यूरी के लिए प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर को मिक्सर में पीस लें।
-इसके बाद एक कड़ाही में तेल डाकर हींग, जीरा और तेजपत्ता डाल लें।
-फिर प्यूरी डालें और ऊपर से गरम मसाला, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर मिलाएं।
-थोड़ा नमक डालकर सबको पकने दें।
-इसमें ऊपर से पानी मिलाएं, एक उबाल लें और फिर इसमें अरबी के पकोड़े डाल लें। 
-थोड़ी देर पकने दें और धमिया पत्ता काटकर मिलाएं।

arbi_ke_patta_ki_sabji_pakoda
Image Source : SOCIALarbi_ke_patta_ki_sabji_pakoda

घर में बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न चाट, आसान है रेसिपी

2. अरबी के पत्ते की पकौड़ी-Arbi ke patte ke pakode

अरबी के पत्ते की पकौड़ी बनाना बेहद आसान है। आपको करना ये है कि पकौड़ी के लिए पहले बेसन का एक घोल तैयार कर लें। इसमें आप गरम मसाला, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर मिलाएं। ऊपर से 1 प्याज कद्दूकस करके डाल लें और फिर थोड़ा सा काला नमक और नमक मिलाएं। अब अरबी के पत्तों को काटकर रख लें और फिर इस बेसन में मिलाएं। थोड़ा सा अमचूर पाउडर मिलाएं। अब कड़ाही चढ़ाएं, सरसों का तेल डालें और फिर इस पकौड़ी को तल लें। इस प्रकार से आप अरबी के पत्ते की पकौड़ी बनाकर आराम से खा सकते हैं।

बरसात में बच्चों को बीमारियों के बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल