1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में ब्रेड बटर की जगह खाएं मल्टीग्रेन चीला, वजन होगा फटाफट कम; जानें बनाने की रेसिपी

नाश्ते में ब्रेड बटर की जगह खाएं मल्टीग्रेन चीला, वजन होगा फटाफट कम; जानें बनाने की रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 20, 2024 09:32 am IST,  Updated : Feb 20, 2024 09:32 am IST

अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आज से ही मल्टीग्रेन आटे से बने चीले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की सिंपल रेसिपी।

 multigrain chilla Recipe - India TV Hindi
multigrain chilla Recipe Image Source : SOCIAL

मोटापा कम करने के लिए लोग न जाने कितने उपाय आज़माते हैं लेकिन शरीर की चर्बी कम होने की बजाय और तेजी से बढ़ती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट को सुधारें और पोषण से भरपूर आहार का सेवन करें। खासकर आपका सुबह का नाश्ता हेवी और पौष्टिक होना चाहिए। अगर आप भी कुछ ऐसे ही नाश्ते की खोज में जिसे वजन भी घटे और खाने में मजा भी आ जाए तो आप ब्रेड बटर की जगह मल्टीग्रेन चीला खाएं। इसे बनाना काफी आसान है और खाने के बाद लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। है। तो अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आज से ही मल्टीग्रेन आटे से बने चीले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की सिंपल रेसिपी।

मल्टीग्रेन चीला बनाने के लिए सामग्री

  • ज्वार का आटा – आधा कप 
  • गेहूं आटा – आधा कप 
  • रागी का आटा – आधा कप 
  • ओट्स, दलिया - आधा कप 
  •  2 बारीक कटी प्याज
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  • करह किया हुआ गाजर 
  • बारीक कटा हुआ धनिया
  • 2 हरी मिर्च 
  • आधा चम्मच जीरा पाउडर 
  • 1 चुटकी हल्दी
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तेल – जरुरत के मुताबिक
  • नमक – स्वादानुसार

मल्टीग्रेन चीला की रेसिपी

सबसे पहले एक मिक्सर जार लें, इसमें ज्वार का आटा, आधा कप गेहूं आटा, आधा कप रागी का आटा, ओट्स, दलिया आधा कप डालें। उसके बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूथ बैटर बना लें। अब इस बैटर को बाउल में डालें और जरूरत के हिसाब से इसमें पानी डालें। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इस बैटर में बारीक कटा प्याज, टमाटर, गाजर,बारीक कटी हरी मिर्च को डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

अब एक नॉन स्टिक पैन मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो तेल डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद एक करछुल से बैटर निकाले और फिर उसे तवे के बीच में डालकर करछुल की मदद से गोल-गोल फैला दें। कुछ देर तक चीला सकें उसके बाद उसके चारों तरफ तेल डालें और फिर पलटकर दूसरी तरफ सेकें। अब चीले के दूसरी ओर भी थोड़ा सा तेल लगाएं और सेकें। चीलें को दोनों ओर से तब तक सेंकना है जब तक कि उसका रंग गोल्डन न हो जाए। इसके बाद चीले को प्लेट में उतार लें। आपक मल्टीग्रेन चीला तैयार है इसे आप सास के साथ खायें। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल