1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दादी-नानी के जमाने की इस रेसिपी से बनाएं फालसा शरबत, पीकर ठंडा होगा तन और शांत होगा मन

दादी-नानी के जमाने की इस रेसिपी से बनाएं फालसा शरबत, पीकर ठंडा होगा तन और शांत होगा मन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 07, 2023 12:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 12:31 pm IST

फालसा शरबत के फायदे: फालसा एक ऐसा फल है जिसका सेवन आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसका शरबत बनाने का तरीका और फायदे।

Falsa_sharbat_benefits- India TV Hindi
Falsa_sharbat_benefits Image Source : SOCIAL

फालसा शरबत के फायदे: फालसा, एक ऐसा फल है जिसे आप गर्मियों में कई प्रकार से खा सकते हैं। आप इस फल से चटनी, जूस और कई प्रकार के शरबत बनाकर पी सकते हैं। पर आज हम सिर्फ फालसे के शरबत की ही बात करेंगे। दरअसल, इस मौसम में फालसे के शरबत पीने के अलग ही फायदे हैं। ये न शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि ये आपके पेट को ठंडा करता है और पैरों में जलन की समस्या को कम करता है।

फालसा का शरबत कैसे बनता है-Falsa juice recipe in hindi

फालसा का शरबत बनाने के लिए पहले फालसा लें और फिर इसका जूसर में पीस कर जूस निकाल लें। इसके बाद इस जूस में काला नमक, नमक और नींबू का जूस मिला लें। सबको अच्छे से मिक्स करें और फिर इस शरबत का सेवन करें। आप इसे सुबह नाश्ते के समय या दिन में धूप से आने के बाद भी पी सकते हैं।

खराब खाने से शुरू होती हैं ये 5 जानलेवा बीमारियां, जानें फूड सेफ्टी से जुड़ी जरूरी बातें

फालसा का शरबत पीने के फायदे-Falsa juice benefits

1. पेट ठंडा करता है

फालसे का शरबत पीने से पेट ठंडा रहता है। ये एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं में कमी लाता है। साथ ही ये पेट के अस्तर को भी ठंडा करता है जिससे शरीर की गर्मी तो कम होती ही है और पित्त बढ़ने की समस्या से भी बचाव होता है। 

Falsa_sharbat
Image Source : SOCIALFalsa_sharbat

2. पैरों की जलन कम करता है

पैरों की जलन को कम करने में फालसा का शरबत काफी फायदेमंद है। ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ एंग्जायटी कम करता है। इसके अलावा ये हाई बीपी की समस्या में भी फायदेमंद है। तो, पैरों की जलन को दूर करने के लिए फालसे का शरबत जरूर पिएं।

धमनियों में जमा न होने दें कोलेस्ट्रॉल के कण, आज से छाछ में मिलाकर पिएं ये 1 चीज

3. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन की सेहत के लिए फालसे का शरबत पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये हाइड्रेशन बढ़ाने के साथ कोलेजन बूस्ट करता है जिससे झुर्रियां कम होती हैं। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से चेहरे की चमक बढ़ती है और आप एक खूबसूरत स्किन पा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल