1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पांच राज्यों के पांच यूनिक फ्लेवर: बिरयानी से लेकर ढोकला तक, इन राज्यों की शान हैं ये 5 खानपान

पांच राज्यों के पांच यूनिक फ्लेवर: बिरयानी से लेकर ढोकला तक, इन राज्यों की शान हैं ये 5 खानपान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2022 12:07 pm IST,  Updated : Jun 10, 2022 12:14 pm IST

भारत की संस्कृति और यहां का खाना पूरे दुनियां में मशहूर है। यहां की हर जगह का अपनी अलग स्वाद है। नागालैंड: बैम्बू शूट करी से लेकर गुजरात: ढोकला तक का नाम सुनकर लोगों की जुबान पर पानी आ जाता है।

Biryani- India TV Hindi
Biryani Image Source : FREEPIK

Highlights

  • हल्के नाश्ते के लिए गुजरात के ढोकले का चखे स्वाद
  • महाराष्ट्र का मशहूर स्ट्रीट फूड है मिसल पाव

Five Unique Flavors Of Five States: कहते हैं इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है और भारत ना केवल अपनी संस्कृति बल्कि अपने खाने के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है। हमारे देश में खाना बनाने की विधि सीखने और खानपान का स्वाद चखने के लिए दुनिया के कौने-कौने से लोग आते हैं।  यहां के हर इलाके का अपना एक अलग ही स्वाद होता है, जिसकी झलक वहां के व्यंजनों में दिखती है। अगर किसी दो इलाकों में एक ही व्यंजन बनता दिख भी जाए तो दोनों जगहों पर उसे बनाने- पकाने की विधि एक-दूसरे से काफी अलग होती है।

आज हम आपकी देश के पांच राज्यों के सबसे ज्यादा मशहूर खानपान से मुलाकात करवाएंगे। जो समय के साथ उस जगह शान बन चुके हैं। कई दफा तो ऐसा भी होता है कि जगह का नाम सुनते ही लोगों की जुबान पर सबसे पहले वहां के व्यंजन का नाम आता है। 

नागालैंड: बैम्बू शूट करी

bamboo shoot curry
Image Source : FREEPIKbamboo shoot curry

भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आप चाहे कहीं चले जायें तो देखेंगे कि पोर्क बैम्बू शूट करी सिर्फ नागा लोग ही नहीं बल्कि सभी लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह करी सूखे बैम्बू शूट, मिर्च और हर्ब्स से बनाई जाती है। इसे गर्मा गर्म चावल और ताजा उबली सब्जियों के साथ परोसा जाता है। बैम्बू शूट बांस की ताजा कोपल को कहते हैं। बांस की ताजा कोपल को छत्तीसगढ़ में करील के नाम से भी जाना जाता है।

तेलंगाना: बिरयानी

Biryani
Image Source : FREEPIKBiryani

हैदराबादी बिरयानी की खूशबु और उसका लाजवाब जायका सिर्फ भारतीयों को ही नहीं बल्कि देश-विदेश के लोगों को अपना मुरीद बना चुका है। बिरयानी दो तरीकों से बनाई जाती है और उसी के आधार पर उसे कच्ची बिरयानी और पक्की बिरयानी कहा जाता है।

गुजरात: ढोकला

Dholka
Image Source : FREEPIKDholka

अगर आपको कुछ हल्का खाना पसंद हो और वह हेल्दी भी हो तो पेश है आपके लिए गुजरात का प्रसिद्ध-ढोकला। ढोकला बेसन और दही से बनाया जाता है और इसे स्टीम में पकाया जाता है। यह एक साइड डिश है। इसे बच्चे भी खाना बेहद पसंद करते हैं। 

महाराष्ट्र: मिसल पाव

Misal Pav
Image Source : FREEPIKMisal Pav

बात मुम्बई की हो और पाव की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला। मिसल पाव महाराष्ट्र में आसानी से मिलने वाला स्ट्रीट फूड है। अंकुरित मोठ दाल , प्याज, नारियल, टमाटर, मिर्च और अलग-अलग मसालों को मिलाकर मिसल तैयार किया जाता है। इसके साथ कच्चा प्याज, सेव और बटर में गर्म किया हुआ पाव खाया जाता है। इसे नाश्ते में या दोपहर के खाने में खाना लोग काफी पसंद करते हैं। 

कश्मीर: रोगन जोश

Rogan Josh
Image Source : FREEPIKRogan Josh

रोगन जोश कश्मीर के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। यह मटन से बनने वाली लजीज डिश होती है और इसे स्थानीय मसालों में पकाया जाता है। इसका रंग गहरा लाल होता है। केसर, कश्मीरी मिर्च, दही और पारंपरिक मसालों में तैयार यह डिश बहुत लोकप्रिय है। इसे गर्मा गर्म चावल के साथ परोसा जाता है।

इनपुट - आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल