1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएंगे लहसुन की लाल चटनी तो 1 महीने तक नहीं होगी खराब, जीभ पर रखते ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद

ऐसे बनाएंगे लहसुन की लाल चटनी तो 1 महीने तक नहीं होगी खराब, जीभ पर रखते ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद

 Published : Jun 04, 2023 12:04 pm IST,  Updated : Jun 04, 2023 12:04 pm IST

पुदीना चटनी, इमली चटनी, धनिए और हरी मिर्च की चटनी तो आपने खूब खाई होगी। यहां हम आपको लहसुन की चटनी (Garlic chutney) की रेसिपी बता रहे हैं जो एक महीने तक खराब नहीं होगी।

garlic chutney recipe- India TV Hindi
garlic chutney recipe Image Source : FREEPIK

Garlic chutney: खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए चटनी और अचार लोग साथ में खाना पसंद करते हैं। चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो हर घर में बनती है। कुछ लोग तो चटनी को साइड डिश की जगह सीधे रोटी से खाना पसंद करते हैं। राजस्थान में बाजरे की रोटी को लहसुन लाल मिर्च की चटनी के साथ खाया जाता है। इसके अलावा पकौड़ों, पराठों और पूड़ी के साथ चटनी खाने पर इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में कई अलग वैरायटी की चटनियां (types of chutney) बनती हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं लहसुन की लाल चटनी की रेसिपी, जिसे आप बनाकर अपने फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री (garlic chutney recipe)

  1. कश्मीरी लाल मिर्च – 6
  2. तीखी लाल मिर्च- 5
  3. लहसुन – 20-25 कली (महीन कुटा हुआ)
  4. मूंगफली का तेल या घी – 4 टेबल स्पून
  5. नींबू का रस – आधा टी स्पून
  6. नमक- स्वादानुसार
  7. पानी- 1कप

लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी

बाजरे की रोटी, बेसन की रोटी और राजस्थानी दाल बाटी के साथ खाई जाने वाली लाल मिर्च और लहसुन की झन्नाटेदार स्वाद वाली चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टील के गहरे बर्तन में कश्मीरी लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च डालकर एक कप पानी डालें और मीडियम आंच पर एक उबाल आने तक इसे पकाएं। 1 उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने का इंतजार करें। इसके बाद मिर्चों को एक मिक्सर में डालकर महीन पेस्ट बना लें। 

अब एक कड़ाही में मूंगफली का तेल डालें और तेल के गर्म होने पर महीन कुटा हुआ लहसुन डालें और 30 सेकेंड पकाएं। इसके बाद इसमें लाल मिर्चों का पेस्ट डालें और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। आखिर में गैस बंद करके नमक और नींबू का रस मिलाएं। आपकी चटनी तैयार है। इसे ठंडा करके एक कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं? अगर आपको भी रहती है ये टेंशन तो यहां देखें 10 मिनट में बनने वाले Breakfast की लिस्ट

हलवाई भी नहीं बताते घर में गाढ़ा दही जमाने का ये तरीका, ट्रिक जानकर बन जाएं एक्सपर्ट

इस ड्रिंक के आगे फेल है पेप्सी और कोका कोला, 20 रुपए में एक बार बनाएं और महीने भर करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल