1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी ट्राय किया है क्रीमी कॉर्न सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

क्या आपने कभी ट्राय किया है क्रीमी कॉर्न सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 07, 2026 08:17 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 08:18 am IST

ब्रेकफास्ट में ज्यादातर लोग पोहा, अप्पे, इडली जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग सैंडविच भी खाते हैं। सैंडविच तो आपने कई तरह की खाई होगी लेकिन क्या कभी आपने क्रीमी कॉर्न सैंडविच ट्राय किया है। क्रीमी कॉर्न सैंडविच एक बहुत ही स्वादिष्ट, झटपट बनने वाला और बच्चों का पसंदीदा नाश्ता है।

क्या आपने कभी ट्राय किया है क्रीमी कॉर्न सैंडविच- India TV Hindi
क्या आपने कभी ट्राय किया है क्रीमी कॉर्न सैंडविच Image Source : MAGNIFIC

क्रीमी कॉर्न सैंडविच एक ऐसा झटपट और स्वादिष्ट स्नैक है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद आता है। चाहे सुबह का नाश्ता हो या बच्चों का टिफिन बॉक्स, यह सैंडविच हर मौके के लिए एक परफेक्ट और परफेक्ट ऑप्शन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जितने कम समय में बनता है, खाने में उतना ही लाजवाब और क्रीमी होता है। इसे बनाने के लिए उबले हुए स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल किया जाता है। एक कटोरी में कॉर्न के साथ बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च मिलाई जाती है। इस मिश्रण को क्रीमी टेक्सचर देने के लिए इसमें मेयोनेज़, फ्रेश क्रीम या गाढ़ा दही मिलाया जाता है। स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसमें कुटी हुई काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो और स्वादानुसार नमक डाला जाता है। यहां हम क्रीमी कॉर्न सैंडविच की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस: 4-6 
  • उबले हुए कॉर्न: 1 कप
  • मेयोनीज या गाढ़ा दही: 3-4 चम्मच
  • बारीक कटी शिमला मिर्च: 2 चम्मच 
  • चीज स्लाइस या कद्दूकस किया मोज़ेरेला चीज: आवश्यकतानुसार
  • काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो: आधा छोटा चम्मच
  • मक्खन: सैंडविच सेकने के लिए
  • नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें। इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न, बारीक कटी शिमला मिर्च, मेयोनीज डालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपकी क्रीमी स्टफिंग तैयार है।

स्टेप 2
ब्रेड की दो स्लाइस लें। अगर आपको तीखा पसंद है, तो आप ब्रेड पर हल्की सी हरी चटनी या सॉस लगा सकते हैं। अब ब्रेड स्लाइस पर तैयार की गई कॉर्न की स्टफिंग को अच्छी तरह से फैलाएं।

स्टेप 3
सैंडविच को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए स्टफिंग के ऊपर एक चीज स्लाइस रखें या थोड़ा सा मोज़ेरेला चीज कद्दूकस कर दें। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें।

स्टेप 4
अब तवे या सैंडविच मेकर को गर्म करें। ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा सा मक्खन लगाएं और इसे तवे पर सेकने के लिए रखें। धीमी आंच पर सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें, ताकि अंदर का चीज अच्छी तरह मेल्ट हो जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल