1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों के लिए इससे हेल्दी पराठा नहीं हो सकता, जान लें रेसिपी फिर रोज बनाकर खाएंगे

सर्दियों के लिए इससे हेल्दी पराठा नहीं हो सकता, जान लें रेसिपी फिर रोज बनाकर खाएंगे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 29, 2023 09:52 am IST,  Updated : Dec 29, 2023 09:52 am IST

Mix Paratha Recipe In Winter: सर्दियों में पराठे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। ठंड में अलग-अलग तरह के पराठे खूब खाए जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा पराठा बनाना बता रहे हैं जो सुपर हेल्दी होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद खूब पसंद आएगा। जान लें रेसिपी

Healthy Paratha Recipe- India TV Hindi
हेल्दी पराठा रेसिपी Image Source : FREEPIK

ठंड में गर्मागरम पराठे और उस पर पिघलता हुआ मक्खन खाने में बड़ा मजेदार लगता है। हालांकि कुछ लोग सेहत के चक्कर में पराठे खाने से बचते हैं। लेकिन मन मारने से बेहतर है कि आप पराठे को हेल्दी तरीके से बनाकर खाएं। अब आप सोच रहे होंगे कि पराठे को भी हेल्दी कैसे बनाया जा सकता है। आज हम आपको पराठे की जो रेसिपी बता रहे हैं उससे पराठे का स्वाद और पोष्टिकता और ज्यादा बढ़ जाएगी। बच्चों को भरपूर पोषण देने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। अगर आप डाइट पर हैं तो भी ये पराठा आसानी से खा सकते हैं। जानिए पराठे को कैसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी।

हेल्दी पराठा रेसिपी

  1. पराठे को हेल्दी बनाने के लिए आप स्टफिंग को हेल्दी बनाएं।
  2. पराठे में फिलिंग के लिए उबले आलू, कद्दूकस किया पनीर और सब्जियों का इस्तेमाल करें।
  3. आपको मिक्स वेजिटेबल पराठा बनाना है। इसके लिए आप बथुआ और मेथी के पत्ते भी इस्तेमाल करने हैं।
  4. आप इसमें थोड़ा गोभी और कसी हुआ गाजर और थोड़ा मूले के छल्ले भी मिक्स कर सकते हैं।
  5. नमक और दूसरे मसाले आप अपने टेस्ट के हिसाब से रख सकते हैं।
  6. अब आपको मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करना है। आटे में नमक और अजवाइन मिक्स कर लें।
  7. पराठे का आटा हमेशा थोड़ा सॉफ्ट गूंथना चाहिए। इससे पराठे बिना फटे और बड़े बनते हैं।
  8. अब आपको लोई लेकर उसमें पराठे के लिए तैयार स्टफिंग भरनी है और बेलना है।
  9. पराठे को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से सेंक लें। आप घी या फिर बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  10. अगर आप ऑयली पराठा नहीं खाना चाहते या फिर डाइट पर हैं तो पराठे को बिना तेल या घी लगाए ही सेंक लें।
  11. आप इसे तवा पर ही दबा-दबा कर पराठा सेंक सकते हैं या फिर रोटी की तरह गैस पर सेंक लें।
  12. जब पराठा गोल्ड ब्राउन हो जाए तो आप इसे प्लेट में रख लें और ऊपर से बटर लगाकर खाएं।
  13. इस तरह के पराठे का स्वाद और तंदूर वाले पराठे के जैसा लगता है।
  14. इस पराठे को खाने से शरीर में बहुत कम ऑयल जाता है इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है और सभी पौष्टिक तत्व आसानी से चले जाते हैं।
  15. बच्चों को सारी सब्जियां खिलाने का भी ये अच्छा ऑप्शन है।

खाने के बाद मिठाई या चॉकलेट नहीं गुड़ खाना चाहिए, फायदे जान बच्चों को भी खिलाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल