1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi 2022 Recipe : होली पर लंच में बनाइए शाही पनीर, हलवाई घर आकर पूछेगा रेसिपी

Holi 2022 Recipe : होली पर लंच में बनाइए शाही पनीर, हलवाई घर आकर पूछेगा रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2022 07:37 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 07:37 pm IST

आइए जानते हैं शाही पनीर बनाने की आसान रेसिपी।

Shahi Paneer Recipe- India TV Hindi
Shahi Paneer Recipe Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इस होली लंच में आप शाही पनीर ट्राई कर सकते हैं।
  • ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है इसे बनाना उतना ही आसान है।

होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये दिन रंगों के साथ-साथ तमाम तरह के पकवानों का भी होता है। इस दिन सभी के घरों में अपने पसंद का कुछ न कुछ जरूर बनता है। ऐसे में अगर आप भी इस होली लंज में कुछ स्पेशल और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप शाही पनीर ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है इसे बनाना उतना ही आसान है। तो आइए जानते हैं शाही पनीर बनाने की आसान रेसिपी। 

शाही पनीर के बनाने के लिए सामग्री

पनीर - 300 ग्राम

मक्खन - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक
टमाटर प्यूरी - 1 कप 
धनिया पाउडर - 2 टी स्पून
नमक 
मिर्च पाउडर
हरी मिर्च - 3  (बारीक कटी हुई)
क्रश्ड पनीर
2 मक्खन के टुकड़े
धनिया - गार्निश करने के लिए 

शाही पनीर बनाने की विधि

  • शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि घी जले नहीं।
  • जब यह गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डाल दे।
  • जब जीरा चटकने लगे तो इसमें अदरक डालकर कुछ देर पकाएं।
  • उसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डाले और फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब इसमें हल्दी, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा क्रश्ड पनीर और पानी डालकर इसे मीडियम आंच पर पकाएं। 
  • फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालें और उन्हें ग्रेवी से अच्छी तरह ढक दें।
  • जब यह पक जाए तो इसमें मक्खन और हरा धनिया डालकर गार्निश करके गरमा गरम दिखाएं

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल