1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अदरक लहसुन के पेस्ट को इस तरह करें स्टोर, महीनों तक रहेगा स्वादिष्ट और फ्रेश

अदरक लहसुन के पेस्ट को इस तरह करें स्टोर, महीनों तक रहेगा स्वादिष्ट और फ्रेश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2022 01:09 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 01:09 pm IST

लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन-अदरक का इस्तेमाल करते हैं। खासकर कोरोना महामारी में लोगों ने खूब अदरक और लहसुन खाया है।

अदरक लहसुन के पेस्ट को...- India TV Hindi
अदरक लहसुन के पेस्ट को इस तरह करें स्टोर, महीनों तक रहेगा स्वादिष्ट और फ्रेश Image Source : FREEPIK

खाने में जब तक अदरक और लहसुन न हो खाना फीका सा रहता है। लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन-अदरक का इस्तेमाल करते हैं। खासकर कोरोना महामारी में लोगों ने खूब अदरक और लहसुन खाया है। अक्सर ऐसा होता है कि जिन्हें जल्दी-जल्दी सारा काम करना पड़ता है उनके लिए लहसुन छीलना और अदरक-लहसुन का पेस्ट बनना बड़ा झंझट का काम होता है, जिसकी वजह से कई बार खाने में अदरक लहसुन का यूज नहीं कर पाते।

यहां हम आपको ऐसी ही ट्रिक बताएंगे जिससे आप रोज-रोज अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने से बच सकते हैं। हम आपको लहसुन-अदरक के पेस्ट को करीब 6 महीने तक तक स्टोर करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी ये परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी तो चलिए बताते हैं आपको कुछ नायाब तरीके-

 1-यदि आप अदरक-लहसुन के पेस्ट को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने की सोच रहे हैं, तो आप इसमें तेल का इस्तेमाल करें। सबसे पहले आप अदरक और लहसुन के साथ 2 चम्मच तेल मिक्स कर उसे अच्छी तरह से पीसें। जब लहसुन-अदरक का पेस्ट पीस कर तैयार हो जाए, तो उसे एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख दें। पेस्ट का इस्तेमाल करते समय पानी बिल्कुल ना छुए। इस तरह से आप अदरक-लहसुन के पेस्ट को 1-2 महीने तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

2-आप अगर चार से छह महीने तक अदरक-लहसुन के पेस्ट को फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप आइस ट्रे का उपयोग कर सकते हैं। पहले आप बिना पानी की मदद से पेस्‍ट बनाएं और आइस ट्रे में चम्मच की मदद से पेस्ट को भर दें। जब ये फ्रीज हो जाए तो इसे प्लास्टिक रैपर से रैप कर फ्रिजर में ही रहने दें। दूसरे दिन इसे एक-एक कर निकालें और एक बड़े जिप लॉक में रखें। जब आपको जरूरत हो एक क्‍यूब निकालें और खाना बनाने में प्रयोग करें।

3-अदरक-लहसुन के पेस्ट को यदि आप 6 महीने से ज्यादा समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो इस के पेस्ट को एयरटाइट कंटेनर में रखकर ऊपर से 3-4 चम्मच विनेगर डालकर उसे फ्रिजर में डाल दें। ऐसा करने से आपका अदरक-लहसुन का पेस्ट 6 महीने से ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रह सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल