1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर लंच में बना लें सोया का प्रोटीन से भरपूर हेल्दी पराठा, मांग मांग कर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

घर पर लंच में बना लें सोया का प्रोटीन से भरपूर हेल्दी पराठा, मांग मांग कर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 21, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 01:54 pm IST

लंच में कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं तो सोया का प्रोटीन से भरपूर पराठा ट्राई करें। सोया और मसालों से तैयार यह पराठा पौष्टिक होने के साथ स्वाद में भी लाजवाब लगता है।

सोया पराठा बनाने की विधि- India TV Hindi
सोया पराठा बनाने की विधि Image Source : YOUTUBE - @KAVITASKITCHEN

अगर लंच में रोज-रोज वही सब्जी और पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें सोया का प्रोटीन से भरपूर हेल्दी पराठा। सोया को मसालों और आटे के साथ मिलाकर तैयार किया गया यह पराठा स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। खास बात यह है कि इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। दही, हरी चटनी या अचार के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं सोया पराठा बनाने की आसान विधि।

प्रोटीन से भरपूर सोया पराठा बनाने के लिए सामग्री:

सोया नगेट्स 1।5 कप, प्याज आधा कप, हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पत्ती, गेहूं का आटा - 2 कप, नमक स्वादानुसार, कुकिंग ऑयल/घी

प्रोटीन से भरपूर सोया पराठा बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: प्रोटीन से भरपूर सोया पराठा बनाने के लिए, सबसे पहले भरावन तैयार कर लें। सोया को गर्म पानी में अच्छी तरह से ऊबालें। जब वह पक जाए तब गैस बंद कर दें। अब पानी छानकर सोया में ठंडा पानी डालें ताकि वजह ठंडा हो जाए। उसके बाद सोया में से पानी को अच्छी तरह से स्क्वीज़ कर लें। अब सोया को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें। पैन में तेल डालें और उसमें जीरा और हरी मिर्च से तड़का दें। उसके बाद प्याज डालकर उसे ब्राउन होने तक भूनें। जब प्याज ब्राउन हो जाए तब उसमें सोया का कीमा डालें और अच्छी तरह से चलाएं। अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर एयर धनिया पत्ती, डालकर मिलाएं। जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाये तब गैस बंद कर दें। आपका भरावन तैयार है।

  • तीसरा स्टेप: अब आटा गूंथ लें और फिर छोटी छोटी लोई बनाकर उसमें गहरा करें और फिर उसे भरावन डालकर उसे सील कर दें और अपने मन पसंद के शेप में हलके हाथों से बेलें। अब गैस ऑन करें उसपर पैन रखें और दोनों साइड से पराठे को अच्छी तरह से सेंक लें। आपका सोया चंक का पराठा बनकर तैयार है। दही के रायते के साथ उसे गरम गरम सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल