1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में रोज खाएं ये सबसे हेल्दी पराठा, स्वाद सेहत और प्रोटीन से भरपूर, ये है फटाफट बनाने की रेसिपी

नाश्ते में रोज खाएं ये सबसे हेल्दी पराठा, स्वाद सेहत और प्रोटीन से भरपूर, ये है फटाफट बनाने की रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 18, 2024 08:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2024 08:51 am IST

Healthy Paratha Recipe For Breakfast: सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहिए। हालांकि सर्दियों में लोग सुबह पराठे खाना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऑयली होने के कारण पराठा खाने से बचते हैं। आज हम आपको सबसे हेल्दी पराठा की रेसिपी बता रहे हैं जिसे खाने से शरीर को फायदे ही फायदे मिलेंगे।

नाश्ते में हेल्दी पराठा रेसिपी- India TV Hindi
नाश्ते में हेल्दी पराठा रेसिपी Image Source : FREEPIK

सर्दियों में पराठे खाना लोगों को काफी पसंद होता है। ज्यादातर घरों में नाश्ते में भरवां पराठे बनाए जाते हैं। आलू, गोभी, मेथी, प्याज, मूली और मटर के पराठे तो आपने खूब खाए होंगे। लेकिन इन पराठों से भी सुपर हेल्दी एक पराठा है जिसे आपने शायद ही बनाकर खाया होगा। आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर सुपर हेल्दी और टेस्टी पराठे की रेसिपी बता रहे हैं। आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इस पराठे को खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी और जरूरी पोषण भी मिलता रहेगा। आइये जानते हैं नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी पराठे की रेसिपी क्या है?

सोयाबीन और पनीर से बनाएं सबसे हेल्दी पराठा, ये है रेसिपी

पहला स्टेप- इस पराठे के बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग तैयार कर लें। जिसके लिए आपको लेने होंगे करीब 100 ग्राम सोयाबीन की वड़ी यानि सोया चंक। आप सोयाबीन को धोकर थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में भिगो दें। 

दूसरा स्टेप- अब पराठा बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा लें और एक नरम डो तैयार कर लें। इसमें आप थोड़ा नमक और 1-2 चम्मच देसी घी डालकर आटा लगा लें। आटे के ऊपर थोड़ा घी लगाकर 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

तीसरा स्टेप- अब सोयाबीन को पानी से निकाल लें और अच्छी तरह से निचोड़ लें। अब मिक्सी में डालकर पीस लें। एक पैन में 2 स्पून ऑयल डालें उसमें जीरा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। इसमें पिसा हुआ सोयाबीन डालकर मिला दें। 

चौथा स्टेप- इसी में करीब 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक मिला लें। सारी चीजों को हल्का पकाएं और फिर गैस बंद करके बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। इस स्टफिंग को ठंडा होने दें और आटे से एक लोई तोड़कर बड़ा कर लें। अब इसे पराठे में भरें और बेल लें।

पांचवां स्टेप- पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छा सेंक लें। आप चाहें तो इसे बिना घी लगाए भी सेंक सकते हैं। ऊपर से सिर्फ बटर लगाकर खा सकते हैं। ये पराठा बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। एक बार आप ये पराठा खाएंगे तो फिर बार-बार बनाने और खाने का मन करेगा।      

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल