1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. राजस्थानी लहसुन की चटनी खाते ही ठंड होगी छू-मंतर, चटक स्वाद खोल देगा सारे टेस्ट बड्स, विंटर के लिए है परफेक्ट रेसिपी

राजस्थानी लहसुन की चटनी खाते ही ठंड होगी छू-मंतर, चटक स्वाद खोल देगा सारे टेस्ट बड्स, विंटर के लिए है परफेक्ट रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 17, 2024 05:43 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 05:43 pm IST

पुदीना चटनी, इमली चटनी, धनिए और हरी मिर्च की चटनी तो आपने खूब खाई होगी। यहां हम आपको लहसुन की चटनी (Garlic chutney) की रेसिपी बता रहे हैं जो एक महीने तक खराब नहीं होगी।

लहसुन मिर्च चटनी रेसिपी- India TV Hindi
लहसुन मिर्च चटनी रेसिपी Image Source : SOCIAL

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लोग सैयद डिश में चटनी और अचार का खूब सेवन करते हैं। चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो हर घर में बनती है। आपने धनिया, टमाटर, पुदीना की चटनी में स्वाद देने में लहसुन अहम भूमिका निभाता है। लेकिन क्या अपने सिर्फ लहसुन की चटनी खाई है। राजस्थान में लहसुन और मिर्च की चटनी लोग बेहद साहव से खाते हैं। वहां पर बाजरे और बेसन की रोटी को लहसुन लाल मिर्च की चटनी के साथ खाया जाता है। इसके अलावा पकौड़ों, पराठों और पूड़ी के साथ चटनी खाने पर इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आप राजस्थानी स्टाइल में मिर्च लहसुन की लाल चटनी (garlic chilli chutney recipe ) की रेसिपी आसानी से कैसे बनाएं? 

 

लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री garlic chutney recipe

20-25 लहसुन की कली, लाल मिर्च 2 चम्मच, 2 चम्मच धनिया पाउडर,तेल, चुटकीभर हल्दी, पानी- 1कप, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई, एक चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, कसूरी मेथी, हरी धनिया पत्ती

लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी: how to make garlic chilli chutney recipe

  • पहला स्टेप: लाल मिर्च और लहसुन की झन्नाटेदार स्वाद वाली चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 20-25 लहसुन की कली को अच्छी तरह से कूच लें। अब एक बड़ा बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालें। अब उसमें 2 चम्मच लाल मिर्च, 2 चम्मच धनिया पाउडर, चुटकीभर हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें एक कप पानी डालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें उसपर एक पैन रखें और उसमें 2 चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई से तड़के दें और फिर उसमें लहसुन का बनाया हुआ पेस्ट डालें और एक कप पाने डालकर मीडियम आंच पर इसे उबलने पकाएं। जब ये हल्का उबलने लगे तब गैस बंद कर दें और ठंडा होने का इंतजार करें।

  • तीसरा स्टेप: आखिर में गैस बंद करके नींबू का रस, कसूरी मेथी और हरी धनिया मिलाएं। बाजरे की रोटी, बेसन की रोटी और राजस्थानी दाल बाटी के साथ खाई जाने वाली लहसुन की चटनी बनकर तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल