1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में नहीं लगेगी ठंड जब पिएंगे स्वाद से भरपूर वेजिटेबल सूप, झटपट नोट कर लें रेसिपी?

सर्दियों में नहीं लगेगी ठंड जब पिएंगे स्वाद से भरपूर वेजिटेबल सूप, झटपट नोट कर लें रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 15, 2024 07:36 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 07:36 pm IST

वेजिटेबल सूप सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है और कई बीमारियों से बचाती है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और इसे बनाने का तरीका।

vegetable soup kaise banaye- India TV Hindi
vegetable soup kaise banaye Image Source : SOCIAL

सर्दियों में शरीर को गर्मी की जरूरत होती है। इसके अलावा कमजोर इम्यूनिटी की वजह से कई बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में इस सूप को पीना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। लेकिन, बहुत से लोगों को वेजिटेबल सूप बनाना नहीं आता और न ही इसकी रेसिपी आती है।कुछ लोगों इसे घर में बनाते हैं तो उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। ऐसे में आप वेजिटेबल सूप की इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं जो कि हेल्दी भी है और टेस्टी भी। साथ ही इसे खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। जानते हैं वेजिटेबल सूप रेसिपी।

वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आपको चाहिए

हरी प्याज, गाजर, हरी लहसुन, ब्रोकली, मटर, आलू, पालक, मेथी, पुदीना, मशरूम, शकरकंद, अदरक

वेजिटेबल सूप कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आप हरी प्याज, गाजर, लहसुन, अदरक, मटर, आलू, पालक, मेथी, पुदीना, मशरूम और शकरकंद को काटकर रख लें। फिर एक फ्राई पैन में इन चीजों को डालकर हल्का-हल्का भून लें। हल्का सा नमक डालकर ढककर पका लें। इसमें ऊपर से आधा चम्मच विनेगर डालें और पकाएं। 

  • दूसरा स्टेप: ऐसा करने के बाद इसमें थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर मिलाएं और सबको अच्छी तरह से पका लें। अब इसमें 2 गिलास पानी डालें और हल्का नमक और काली मिर्च डालकर थोड़ा और पकाएं। फिर इसे सर्व करें। स्वाद के लिए ऊपर से धनिया पत्ती मिलाएं।

वेजिटेबल सूप बनाने के फायदे:

वेजिटेबल सूप पीना आपके शरीर में एनर्जी देने का काम करता है। इसके अलावा इसे पीना इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है और कई बीमारियों से बचाता है। जैसे सर्दी-जुकाम। इसके अलावा सर्दियों में ये शरीर को गर्मी देने का काम करता है जिससे आप हमेशा स्ट्रांग और हेल्दी रहते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल