1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिनटों में बनाएं आंवला चाय, फॉलो करें ये रेसिपी, टेस्टी चाय पीकर मिलेंगे कई फायदे

मिनटों में बनाएं आंवला चाय, फॉलो करें ये रेसिपी, टेस्टी चाय पीकर मिलेंगे कई फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 15, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 04:47 pm IST

दूध और चाय पत्ती वाली चाय आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। आइए आंवला चाय बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

आंवला चाय की रेसिपी- India TV Hindi
आंवला चाय की रेसिपी Image Source : FREEPIK

आंवला में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि आयुर्वेद के मुताबिक आंवला को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। दादी-नानी के जमाने से आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है। आइए सेहत को फायदा पहुंचाने वाली आंवला चाय की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं आंवला टी?

आंवला चाय बनाने के लिए आपको आंवला, अदरक, शहद और पानी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गैस को मीडियम फ्लेम पर रख दीजिए। अब आंवला को अच्छी तरह से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और अदरक को कद्दूकस कर लीजिए। इसके बाद इन दोनों चीजों को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबलने दीजिए और पैन को ढक दीजिए।

फॉलो करें ये प्रोसीजर

लगभग पांच मिनट के बाद आपको पैन में शहद को भी एड करना है। अब आपको थोड़ी देर के लिए इस मिक्सचर को अच्छी तरह से खौलाना है। आपकी चाय सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस चाय को कप में छानकर इसके स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। आंवला, अदरक और शहद से बनी ये हर्बल चाय आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आंवला चाय आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा जो लोग रेगुलरली आंवला चाय पीते हैं, उनकी हार्ट हेल्थ को भी मजबूत बनाया जा सकता है। आंवला टी दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी आंवला चाय काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल