क्या आप भी डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और दही, इन दोनों नेचुरल चीजों को दादी-नानी के जमाने से सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। इन दोनों केमिकल फ्री चीजों में पाए जाने वाले तमाम तत्व त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए हनी-कर्ड फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
Related Stories
फेस पैक रेसिपी
आप कुछ ही मिनटों में हनी-कर्ड फेस पैक बना सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून दही और एक स्पून शहद निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। अब आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको शहद और दही के इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगाए रखना है। जब ये पेस्ट हल्का-हल्का सूखने लग जाए, तब आप गुनगुने पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के तुरंत बाद ही आपको अपने चेहरे पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
त्वचा के लिए वरदान
इस फेस पैक की मदद से आपकी रूखी-बेजान स्किन को नमी मिल पाएगी और आपकी त्वचा मुलायम बन जाएगी। इसके अलावा हनी-कर्ड फेस पैक आपकी त्वचा पर मौजूद डैड सेल्स को रिमूव कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फेस पैक आपके चेहरे पर झुर्रियों को पैदा होने से भी रोक सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।