1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महीने भर में बालों को लंबा कैसे करें? घर पर आसानी से बनाएं इस जड़ीबूटी का तेल

महीने भर में बालों को लंबा कैसे करें? घर पर आसानी से बनाएं इस जड़ीबूटी का तेल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 10, 2025 06:22 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 06:22 pm IST

अगर आप भी बालों को लंबा, काला और घना बनाना चाहते हैं तो आपको आंवले के तेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...

बालों को लंबा-घना बनाए आंवला तेल- India TV Hindi
बालों को लंबा-घना बनाए आंवला तेल Image Source : FREEPIK

लंबे, घने और काले बाल अक्सर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अगर आप भी अपने बालों को लंबा और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर आंवला ऑइल लगाना शुरू कर देना चाहिए। हफ्ते में दो बार हेयर वॉश से पहले इस जड़ीबूटी का तेल लगाएं और महज एक महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

कैसे बनाएं आंवला ऑइल?

आंवला ऑइल बनाने के लिए आपको आंवला, नारियल का तेल और ऑलिव ऑइल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिए। आंवला पल्प को निचोड़कर इसका रस निकाल लीजिए। एक कटोरी में दो स्पून आंवला रस, चार स्पून कोकोनट ऑइल और लगभग चार स्पून ऑलिव ऑइल निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।  

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस मिक्सचर को धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक गर्म कर लीजिए। जब ये तेल ठंडा हो जाए, तब आप इसे किसी भी कांच के कंटेनर में छानकर स्टोर कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको स्कैल्प पर इस तेल को गुनगुना कर अच्छी तरह से मसाज करनी है। आप एक हफ्ते में दो बार रात में तेल लगाकर अगले दिन हेयर वॉश कर सकते हैं।

हेयर हेल्थ के लिए वरदान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला में पाए जाने वाले तत्व आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर आप न केवल अपने बालों को लंबा और घना बना सकते हैं बल्कि डैंड्रफ जैसी हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स को भी दूर भगा सकते हैं। दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो घर पर बने इस नेचुरल तेल को यूज कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल