1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पपीते के साथ इस मसाले को मिक्स कर लगाएं, दोगुना बढ़ जाएगा चेहरे का निखार

पपीते के साथ इस मसाले को मिक्स कर लगाएं, दोगुना बढ़ जाएगा चेहरे का निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 09, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 11:09 pm IST

क्या आप भी दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो किचन में रखे इस मसाले के साथ पपीते का फेस पैक बनाएं और अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।

ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक- India TV Hindi
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक Image Source : FREEPIK

स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए पार्लर में जाकर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप घर पर बैठे-बैठे भी अपनी त्वचा को दमकता हुआ बना सकते हैं। क्या आपने कभी पपीते से केमिकल फ्री फेस पैक बनाया है? अगर नहीं, तो आपको इस फल से बने फेस मास्क को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर देखना चाहिए। आइए इस फेस पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं फेस मास्क?

नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको पपाया और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में पपीते के छोटे-छोटे पीस करके इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब मैश्ड पपीते में चुटकी भर हल्दी को एड कर एक पेस्ट बना लीजिए। अब आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस फेस पैक को लगभग 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें। जब ये फेस पैक सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

लौट आएगा खोया हुआ निखार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीते में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव कर आपकी त्वचा के ग्लो को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा हल्दी को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपको बता दें कि पपीते और हल्दी का कॉम्बिनेशन, आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल