1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मूली खाने का सही तरीका क्या है? अब पेट में नहीं बनेगी गैस और एसिडिटी

मूली खाने का सही तरीका क्या है? अब पेट में नहीं बनेगी गैस और एसिडिटी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 08, 2025 10:09 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 10:09 pm IST

कहीं आप भी गलत तरीके से मूली तो नहीं खाते हैं? अगर आपने मूली खाने के सही तरीके को फॉलो नहीं किया तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कैसे खानी चाहिए मूली?- India TV Hindi
कैसे खानी चाहिए मूली? Image Source : SOCIAL

सही मात्रा में और सही तरीके से मूली खाना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूली में प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन, आयोडीन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको मूली को डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए।

कैसे खानी चाहिए मूली?

मूली को खाने से पहले इसे अच्छी तरह से छीलकर धोना बेहद जरूरी होता है। मूली का सेवन हमेशा किसी आसानी से डाइजेस्ट हो जाने वाली चीज के साथ करना चाहिए। मूली को हरी पत्तेदार सब्जियों या फिर अनाज के साथ कंज्यूम किया जा सकता है। इस तरह से मूली खाने से पेट को खाना पचाने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा मूली को टमाटर, खीरा और गाजर के साथ सलाद की तरह भी कंज्यूम कर सकते हैं।

नहीं बनेगी गैस-एसिडिटी

गलत तरीके से मूली खाने की वजह से गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। मूली को सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल न करने के कारण पेट में गैस और एसिडिटी पैदा हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए खाली पेट मूली का सेवन न करें। इसके अलावा रात में भी मूली खाने से बचना चाहिए। कुछ लोग कच्ची मूली खा लेते हैं, जबकि आपको मूली को हल्का पकाकर खाना चाहिए। 

सेहत के लिए वरदान

सही मात्रा में और सही तरीके से मूली खाकर शरीर में महसूस होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मूली सूजन को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी मूली का सेवन किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल