1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लगातार कोशिश के बाद भी कम नहीं हो पा रहा है वजन, तो इन गलतियों से कर लें तौबा

लगातार कोशिश के बाद भी कम नहीं हो पा रहा है वजन, तो इन गलतियों से कर लें तौबा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 05, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 05:24 pm IST

क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं और बार-बार नाकाम हो रहे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आप जाने-अनजाने में इन गलतियों को रिपीट कर रहे हों...

वेट लॉस के दौरान न करें ये गलतियां- India TV Hindi
वेट लॉस के दौरान न करें ये गलतियां Image Source : PEXELS

आपने भी कभी न कभी किसी को ये बात कहते जरूर सुना होगा कि दुनिया में सबसे आसान काम वजन बढ़ाना है और सबसे मुश्किल काम वजन घटाना है। अगर आपने वेट लॉस के दौरान सही वर्कआउट और सही डाइट प्लान को फॉलो नहीं किया, तो आप भी अपने वजन पर काबू पाने में फेल हो सकते हैं। आइए कुछ ऐसी कॉमन गलतियों के बारे में जानते हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को मुश्किल बना सकती हैं।

नियम फॉलो न करना

एक्सरसाइज का रूटीन हो या फिर खाने-पीने का, लोग अपने रूटीन को नियम से फॉलो नहीं करते हैं जिसकी वजह से उनकी वेट लॉस जर्नी में बार-बार रुकावट पैदा होती है। इसके अलावा अगर आप जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो भी आपको वजन घटाने में मुश्किल हो सकती है। तनाव कम करने के लिए आप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं।

नींद के साथ समझौता

क्या आप भी हर रोज 7 से 8 घंटे की साउंड स्लीप नहीं लेते हैं? आपकी ये गलती न केवल आपके मोटापे का कारण बन सकती है बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। वजन कम करने के लिए बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। कम पानी पीने की गलती आपकी वेट लॉस जर्नी को मुश्किल बना सकती है। आपको एक दिन में 8 गिलास पानी तो जरूर पीना ही चाहिए।

गौर करने वाली बात

वेट लॉस के दौरान न केवल अपने वर्कआउट रूटीन को और डाइट प्लान को सख्ती के साथ फॉलो करना चाहिए बल्कि इस तरह की गलतियों को दोहराने से भी बचना चाहिए। अगर आप जिम जाकर वर्कआउट करने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं। आप घर पर योग की मदद से भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पा सकते हैं। हालांकि, किसी भी योगासन को करने से पहले किसी अच्छे योगगुरू की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल