क्या आप अलग-अलग जनरेशन्स के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको परंपरावादियों से लेकर जनरेशन बीटा तक, अलग-अलग पीढ़ियों को समझने के लिए जनरेशन टाइमलाइन के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। साल 2025 में एक नई पीढ़ी का स्वागत हुआ है, जिसे जनरेशन बीटा के नाम से जाना जाता है। इस जनरेशन में 1 जनवरी 2025 और लगभग 2039 के बीच जन्मे बच्चे शामिल हैं।
अगर जनरेशन अल्फा की बात की जाए, तो इस जनरेशन में साल 2010 से लेकर साल 2024 तक जन्मे बच्चे शामिल हैं। इसी तरह से जनरेशन जेड में साल 1996 से लेकर साल 2010 के बीच में जन्मे लोग शामिल होते हैं। अलग-अलग जनरेशन में पैदा हुए लोगों में अलग-अलग पॉजिटिव और नेगेटिव क्वालिटीज देखी जाती हैं।
क्या आप मिलेनियल्स के बारे में जानते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिलेनियल्स साल 1981 से लेकर साल 1996 के बीच में पैदा हुए लोगों को कहा जाता है। जनरेशनल ग्रुप तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। अलग-अलग एज ग्रुप्स में जन्मे लोगों को अलग-अलग तरह के अनुभवों का सामना करना पड़ता है, जो उनकी पर्सनालिटी पर भी असर डालते हैं। एक पीढ़ी की आर्थिक, राजनीतिक और तकनीकी सोच का अगली पीढ़ी पर भी प्रभाव पड़ता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनरेशन एक्स साल 1965 से लेकर साल 1980 के बीच में जन्मे लोगों को कहा जाता है। इसके अलावा अगर बेबी बूमर्स की बात की जाए, तो जिन लोगों का जन्म 1946 से लेकर 1964 के बीच में हुआ, उन्हें बेबी बूमर्स के नाम से जाना जाता है।
इस जनरेशन टाइमलाइन की मदद से आप अलग-अलग जनरेशन में पैदा हुए लोगों की पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
संपादक की पसंद