1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लटकती हुई तोंद बनती है शर्मिंदगी का कारण, तो डाइट में शामिल कर लीजिए ये जबरदस्त ड्राई फ्रूट

लटकती हुई तोंद बनती है शर्मिंदगी का कारण, तो डाइट में शामिल कर लीजिए ये जबरदस्त ड्राई फ्रूट

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 03, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Jan 03, 2025 06:18 pm IST

क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

कैसे घटाएं वजन?- India TV Hindi
कैसे घटाएं वजन? Image Source : PEXELS

बढ़ता हुआ वजन सेहत से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों को आमंत्रित कर सकता है। यही वजह है कि आपको मोटापे का शिकार बनने से बचना चाहिए। इसके अलावा मोटापा अक्सर शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको सही तरीके से और सही मात्रा में मखाने का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

फायदेमंद साबित होगा मखाना

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो आप पोषक तत्वों से भरपूर मखाना खा सकते हैं। मखाने में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाना खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा जिसकी वजह से आप ओवरईटिंग से भी बच पाएंगे। आप सुबह-सुबह मखाने का सेवन कर अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सही मात्रा में और सही तरीके से मखाना खाकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। मखाने में फाइबर और प्रोटीन के अलावा मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता है। इसके अलावा मखाना एक लो कैलोरी स्नैक है, जो आपके वेट को बढ़ने से रोक सकता है।

सेहत के लिए वरदान

मखाना वेट लॉस के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए मखाना फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा मखाना आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आपको कमजोरी महसूस होती रहती है, तो मखाने का सेवन करके आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल