क्या आपको भी यही लगता है कि चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि चुकंदर आपकी त्वचा की सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। आइए चुकंदर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
Related Stories
बनाएं चुकंदर फेस पैक
चुकंदर फेस पैक बनाने के लिए आपको कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, दो स्पून दही और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में इन तीनों नेचुरल चीजों को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इस केमिकल फ्री पेस्ट की मदद से आप अपनी त्वचा को काफी ज्यादा फायदे पहुंचा सकते हैं। ये फेस मास्क आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। अगर आप इंस्टैंट रिजल्ट हासिल करना चाहते हैं, तो आपको इस मास्क को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप गुनगुने पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। दमकती हुई त्वचा पाने के लिए आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
पाएं दमकती हुई त्वचा
चुकंदर फेस पैक आपकी त्वचा के निखार को कई गुना बढ़ा सकता है। इसके अलावा सर्दियों में त्वचा के रूखेपन को दूर कर स्किन को बेबी सॉफ्ट बनाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। चुकंदर, दही और शहद में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लौटाने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।