1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में मेथी के लड्डू आसानी से ऐसे बनाएं, ठंड पास भी नहीं फटकेगी

सर्दियों में मेथी के लड्डू आसानी से ऐसे बनाएं, ठंड पास भी नहीं फटकेगी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 02, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 06:21 pm IST

सर्दियों में मेथी के लड्डू आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए मेथी के लड्डू बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं मेथी के लड्डू?- India TV Hindi
कैसे बनाएं मेथी के लड्डू? Image Source : SOCIAL

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सर्दियों के मौसम में मेथी के लड्डू खाने की सलाह देते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर मेथी के लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ ताकतवर बनने के लिए मेथी के लड्डू खाए जा सकते हैं। मेथी के लड्डू बनाने के लिए आप इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले 100 ग्राम मेथी दाना साफ कर इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए। अब एक पैन में हाफ लीटर दूध को बॉइल कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद पिसी हुई मेथी को लगभग 8 घंटे के लिए बॉइल्ड दूध में भिगोकर छोड़ दीजिए। अब 30-35 बादाम को काटकर, 8-10 काली मिर्च, 4 टुकड़े दालचीनी, 10 छोटी इलायची और 2 जायफल को कूट लीजिए।

तीसरा स्टेप- एक कढ़ाई में 250 ग्राम घी डालकर भीगी हुई मेथी को मीडियम फ्लेम पर हल्का भूरा होने तक भून लीजिए। अब बचे हुए घी में 100 ग्राम गोंद को तल लीजिए और फिर एक प्लेट में निकालकर रख लें।

चौथा स्टेप- कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर 300 ग्राम गेहूं के आटे को हल्का भूरा होने तक भून लें। अब इसी कढ़ाई में एक स्पून घी डालकर 300 ग्राम गुड़ या चीनी को पिघलाकर चाशनी बना लीजिए।

पांचवां स्टेप- इस गुड़ की चाशनी में 2 छोटी स्पून जीरा पाउडर, 2 स्पून सोंठ पाउडर, कटे हुए बादाम, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलायची को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- इसके बाद इसमें भुनी हुई मेथी, आटा और गोंद भी मिला लीजिए। अब आप इस मिक्सचर को लड्डू का शेप दे सकते हैं।

आप मेथी के इन लड्डुओं को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं। हर रोज इनका सेवन कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल