1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बहुत ज्यादा टूटने लगे हैं बाल? तो लगाएं ये हेयर मास्क, मजबूत हो जाएंगी बालों की जड़ें

बहुत ज्यादा टूटने लगे हैं बाल? तो लगाएं ये हेयर मास्क, मजबूत हो जाएंगी बालों की जड़ें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 01, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 10:40 pm IST

क्या आप भी हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में इस नेचुरल हेयर मास्क को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

हेयर फॉल से छुटकारा दिलाएगा नीम हेयर मास्क- India TV Hindi
हेयर फॉल से छुटकारा दिलाएगा नीम हेयर मास्क Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स की वजह से लोगों को जवानी में ही हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर बाल झड़ने की समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया, तो न केवल आपकी हेयर हेल्थ डैमेज होगी बल्कि आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। आइए इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं नीम हेयर पैक?

क्या आप जानते हैं कि नीम में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बालों के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? नीम हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 10 से 12 नीम की पत्तियों की जरूरत पड़ेगी। नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब नीम की पत्तियों के पेस्ट में लगभग चार स्पून नारियल का तेल मिला लीजिए।

इस्तेमाल करने का तरीका

आप एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आपको इस हेयर मास्क को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस पेस्ट को लगभग आधे घंटे तक अपने बालों पर लगाए रखें। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।

हेयर हेल्थ के लिए वरदान

नीम हेयर मास्क की मदद से आप अपने बालों की जड़ों को मजबूत बना सकते हैं जिसकी वजह से हेयर फॉल प्रॉब्लम को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। नीम हेयर पैक आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी को भी दूर कर सकता है। इसके अलावा अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। कुल मिलाकर नीम की पत्तियों और नारियल के तेल से बना ये नेचुरल हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल