1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे चावल अब नहीं होंगे बर्बाद, जरूर ट्राई करें फ्राइड राइस की ये रेसिपी

रात के बचे चावल अब नहीं होंगे बर्बाद, जरूर ट्राई करें फ्राइड राइस की ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 04, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Jan 04, 2025 04:45 pm IST

रात में डिनर के बाद कभी-कभी बनाए हुए राइस बच जाते हैं। आप इस रेसिपी को फॉलो करके बचे हुए चावल को अगले दिन ब्रेकफास्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्राइड राइस की रेसिपी- India TV Hindi
फ्राइड राइस की रेसिपी Image Source : SOCIAL

आपको रात के बचे हुए चावल से इस रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए। चटपटे फ्राइड राइस की इस रेसिपी का टेस्ट न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्राइड राइस बनाने के लिए न तो आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही को मीडियम फ्लेम पर गर्म कर इसमें दो बड़ी स्पून तेल डालकर गर्म कर लीजिए। गर्म तेल में एक बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई दो लहसुन की कली और हाफ इंच कद्दूकस की हुई अदरक को गोल्डन होने तक भून लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में हाफ कप बारीक कटी हुई गाजर, हाफ कप मटर, एक-चौथाई कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और एक चौथाई कप बारीक कटी हुई हरी बीन्स एड कर इनके नरम होने तक भून लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद कड़ाही में दो कप बचे हुए चावल डालकर, सभी चीजों को मिक्स करते हुए भून लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको इसमें हाफ स्पून सोया सॉस, एक-चौथाई स्पून काली मिर्च पाउडर, एक-चौथाई स्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक और 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च मिक्स करनी है।

पांचवां स्टेप- आखिर में फ्राइड राइस के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी एड कर सकते हैं।

आप फ्राइड राइस में अपने पसंद के हिसाब से भी सब्जियों को बढ़ा या फिर घटा सकते हैं। इसके अलावा फ्राइड राइस को हैवी बनाने के लिए आप इसमें थोड़े से पनीर के टुकड़े भी एड कर सकते हैं। यकीन मानिए आपको इस रेसिपी को फॉलो कर बनाए गए फ्राइड राइस का टेस्ट बहुत अच्छा लगेगा। अगली बार आपके किचन में जब कभी भी चावल बच जाएं, तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल