1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना पकाए, बिना उबाले और बिना पीसे बनने वाली स्वीट डिश, इस हेल्दी डेजर्ट के आगे फेल हैं मिठाई, नोट करें रेसिपी

बिना पकाए, बिना उबाले और बिना पीसे बनने वाली स्वीट डिश, इस हेल्दी डेजर्ट के आगे फेल हैं मिठाई, नोट करें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 23, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 12:36 pm IST

Fruit Cream Recipe: मीठा खाने का मन हो तो आप कुछ हेल्दी स्वीट डिश बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसे बिना पकाए, बिना उबाले और पीसे तैयार किया जा सकता है। इसका स्वाद मिठाई से भी ज्यादा टेस्टी होता है। नोट कर लें रेसिपी।

फ्रूट क्रीम रेसिपी- India TV Hindi
फ्रूट क्रीम रेसिपी Image Source : INDIA TV

सेहत को लेकर सजग रहने वाले लोग मिठाई से दूर भागते हैं। हालांकि भारत में मीठे का मतलब मिठाई होता है, यहां खुशी में, शादी में, मेहमानों के आने या किसी के घर जाने पर मिठाई लाने और ले जाने का चलन है। बाजार में मिलने वाली मिठाई काफी नुकसान भी करती हैं। इनमें चीनी और तेल का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। लेकिन अब आपको मिठाई से दूर भागने की जरूरत नहीं है। आप घर में बनी एक बड़ी हेल्दी स्वीट डिश खा सकते हैं। इस डेजर्ट के आगे मिठाइयों का स्वाद भी फीका लगेगा। ये हेल्दी और बनाने में बहुत ही आसान है। एक बार आप इसे बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। जी हां हम जिस स्वीट डिश की बात कर रहे हैं वो फ्रूट क्रीम है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि खाने वाले एक कटोरी खाने के बाद और मांगेंगे। बच्चों को ये आइसक्रीम से भी ज्यादा टेस्टी लगती है। सबसे खास बात कि इसे बनाना बहुत आसान है। फटाफट नोट कर लें फ्रूट क्रीम की रेसिपी।

फ्रूट क्रीम रेसिपी

पहल स्टेप- आपको इसके लिए क्रीम लेनी है, मार्केट में आसानी से क्रीम मिल जाती हैं आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्रीम ले सकते हैं। अमूल और मदर डेयरी जैसे ब्रांड की क्रीम आसानी से मिल जाती है। करीब 400-500 ग्राम क्रीम में 10-12 कटोरी फ्रूट क्रीम बनकर तैयार हो जाती है। आप किसी दूध वाली डेयरी से ताजा क्रीम भी खरीदकर ला सकते हैं।

दूसरा स्टेप- क्रीम को किसी बाउल में डालें और इसमें चीनी डालकर चीनी के घुलने तक फेंटते रहें। आप इसे एग बीटर की मदद से या ब्लैंडर की मदद से भी मिक्स कर सकते हैं। जब चीनी घुल जाए तो क्रीम को फेंटना बंद कर दें। अब क्रीम को फिज में रख दें और इसके लिए थोड़े काजू और बादाम बारीक काट लें।

तीसरा स्टेप- अब करीब 4 केले बारीक और छोटे टुकड़ों में काट लें। 2 सेब और 2 आम बारीक काट लें, थोड़े अंगूर,स्ट्रॉबेरी और आधा अनार के दाने निकाल लें। आप अपने पसंद के दूसरे फल भी डाल सकते हैं, लेकिन बहुत खट्टे फल जैसे संतरा, कीवी और बहुत पानी वाले फल जैसे तरबूज, खरबूज पपीता इसमें नहीं डालते हैं। इससे क्रीम पानी छोड़ देती है। 

चौथा स्टेप- कटे हुए सारे फलों को किसी बड़े बाउल में डालें और ऊपर से फेंटकर तैयार की गई क्रीम और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स इसमें डाल दें। इसे फ्रिज में थोड़ी देर और ठंडा होने के लिए रख दें। 1-2 घंटे के बाद फ्रूट क्रीम को सर्व करें। ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम खाने में बहुत टेस्टी लगती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल