1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गोंद के लड्डू बनाने के लिए फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी, टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

गोंद के लड्डू बनाने के लिए फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी, टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 14, 2025 08:17 am IST,  Updated : Feb 14, 2025 09:56 am IST

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोंद के लड्डू आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर गोंद के लड्डू बनाना सीखते हैं।

गोंद के लड्डू- India TV Hindi
गोंद के लड्डू Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में अक्सर गोंद के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है। गोंद के लड्डू में पाए जाने वाले तत्व आपको एनर्जी देने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोंद के लड्डू में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए हेल्दी और टेस्टी गोंद के लड्डू बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लीजिए। अब इसमें सूखे नारियल की बारीक स्लाइस डालकर तब तक भूनें, जब तक इसका कलर लाइट ब्राउन न हो जाए।

दूसरा स्टेप- अब भुने हुए नारियल को एक कटोरे में निकाल लीजिए और फिर इसी कढ़ाई में मखाने डालकर इन्हें भी अच्छी तरह से भून लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें और फिर इसमें गोंद को पफ होने तक फ्राई करें। अब गोंद को निकालकर बादाम, काजू, तरबूज के बीज और चिरौंजी को भून लीजिए।

चौथा स्टेप- अब एक पैन में 2 बड़ी स्पून वाइट खसखस को लगभग एक मिनट तक भूनें। इसके बाद गोंद को क्रश करके दरदरा पाउडर बना लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आपको पैन में घी को गर्म कर गेहूं का आटा डालकर मीडियम फ्लेम पर भूनना है। जब आटा भुन जाए, तब आपको इसमें अदरक पाउडर, भुने हुए नट्स, बीज और क्रश किए हुए गोंद को मिक्स कर लेना है।

छठा स्टेप- अगर घी कम लग रहा है, तो घी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। जब ये मिक्सचर हल्का सा ठंडा हो जाए, तब आप इसमें बूरे को मिक्स कर सकते हैं।

सातवां स्टेप- गोंद के लड्डू का मिक्सचर बन चुका है। अब आपको इस मिक्सचर को लड्डू की शेप देनी है।

आठवां स्टेप- जब मिक्सचर हल्का गर्म हो, तभी हल्के हाथों से लड्डू बना लें क्योंकि मिक्सचर के ठंडा होने के बाद आपको शेप देने में दिक्कत हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल