1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 4 मिनट में बनाएं 4 तरह की लस्सी, पीते ही पेट और दिमाग को मिलेगी ठंडक, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सिर्फ 4 मिनट में बनाएं 4 तरह की लस्सी, पीते ही पेट और दिमाग को मिलेगी ठंडक, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 27, 2026 12:13 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 12:13 pm IST

Lassi Recipe: लस्सी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीते ही पेट और दिमाग ठंडा जाता है। आप घर में केसर पिस्ता लस्सी, रोज लस्सी, मैंगो लस्सी और सिंपल लस्सी बना सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

लस्सी रेसिपी- India TV Hindi
लस्सी रेसिपी Image Source : INDIA TV

गर्मी आते ही खाने से ज्यादा कुछ पीना अच्छा लगता है। शरीर को दिमाग को ठंडा करने के लिए रोजाना लस्सी और छाछ जरूर पीएं। आप घर में आसानी से बाजार जैसी लस्सी बनाकर पी सकते हैं। आज हम आपको सिर्फ 4-5 मिनट में 4 अलग-अलग फ्लेवर वाली लस्सी बनाना बता रहे हैं। इस लस्सी को पीकर आपको तुरंत एनर्जी और ताजगी महसूस होगी। हम आपको मैंगो लस्सी, केसर पिस्ता लस्सी, रोज लस्सी और सिंपल लस्सी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इन फ्लेवर्ड लस्सी का स्वाद बहुत ही गजब का होता है। आपको इसके लिए पहले सिंपल लस्सी का बेस बनाना है फिर इसमें अपने पसंदीदा फ्लेवर एड करते जाएं। गर्मी में लस्सी से अच्छा दूसरा रिफ्रेशिंग ड्रिंक नहीं है। बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें लस्सी की रेसिपी।

लस्सी रेसिपी (How To Make Lassi At Home)

सबसे पहले घर का जमा, ताजा और गाढ़ा दही लें और उसे किसी मथनी की मदद से अच्छी तरह से चलाकर मिक्स कर लें। अब इसमें पिसी हुई चीनी और पिसी हुई हरी इलायची का पाउडर डाल दें। ये लस्सी का बेसन कर तैयार हो चुका है।

1- केसर पिस्ता लस्सी रेसिपी- अब 2 चम्मच दूध में केसर को भिगो दें। अब केसर वाला दूध और पिस्ता को मिलाकर पीस लें। अब इस मिक्स में लस्सी डालकर मिक्स कर लें। अब ठंडी-ठंडी केसर पिस्ता लस्सी बनकर तैयार है। ऊपर से केसर के धागे और पिस्सा के टुकड़ों से लस्सी को गार्निश करें।

2- मैंगो लस्सी रेसिपी- इसके लिए पके आम को छीलकर उसका पल्प निकाल लें और उसे मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब लस्सी को पिसे हुआ आम में मिला दें और मिक्स करने के बाद बारीक कटे आम भी लस्सी में डाल दें। इसे ऊपर से थोड़े आम के टुकड़े डाल कर ठंडी होने पर सर्व करें।

3- गुलाब लस्सी- इसके लिए गुलाब का शर्बत लें और उसे लस्सी के बेस में मिक्स कर दें। अब इसे कांच के गिलास में डालें और ऊपर से थोड़ा गुलाब शर्बत और डाल दें और साथ में गुलाब की पत्तियां लगाकर ठंडी-ठंडी लस्सी सर्व करें। 

4- प्लेन लस्सी- प्लेन लस्सी जो हमने बेस तैयार किया है उसी को गिलास में डाल दें। अब इसमें आप कोई भी फ्लेवर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें पुदीना की पत्ती लगाकर सजाएं और मेहमानों को सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल