1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर लाल मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है असरदार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर लाल मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है असरदार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 06, 2026 07:58 am IST,  Updated : Apr 06, 2026 07:58 am IST

Red Masoor Dal Chilla Recipe: नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो लाल मसूर दाल का चीला बनाकर खा लें। बहुत कम तेल मसाले में तैयार ये चीला खाने में जितना टेस्टी लगता है उससे कहीं ज्यादा हेल्दी होता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

लाल मसूर दाल का चीला रेसिपी- India TV Hindi
लाल मसूर दाल का चीला रेसिपी Image Source : INDIA TV

नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट हो, जिसे बनाना आसान है और खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिले तो इसके लिए लाल मसूर दाल का चीला बनाकर खा सकते हैं। मसूर दाल का चीला आसानी से बन जाता है। इस चीला को बनाने के लिए आपको दाल को भगोना होगा। मसूर दाल का चीला वजन घटाने के लिए बेस्ट नाश्ता है, जिसे खाकर लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। तो चलिए बिना देरी किए जान लें कि मसूर दाल का चीला कैसे बनाते हैं और इसमें क्या सामग्री डाली जाती है।

मसूर दाल का चीला रेसिपी

पहला स्टेप- मसूर दाल चीला बनाने के लिए 1 कप लाल वाली यानि धुली मसूर दाल लेनी है। दाल को पहले 2-3 बार धो लें और फिर इसमें पानी डालकर इसे 5-6 घंटे भीगने के लिए छोड़ दें। अब दाल को किसी ग्राइंडर में डाल दें। इसमें 1 मीडियम प्याज, 1 कच्चा आलू, अदरक, जीरा, हींग और 2 हरी मिर्च, नमक और गरम मसाला डाल दें। दाल को बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। दाल पीसते वक्त थोड़ा पानी डाल सकते हैं।

दूसरा स्टेप- आपको दाल का बैटर बेसन के चीला जैसा बनाकर तैयार करना है। पिसे हुए बैटर से आप तुरंत चीला बना सकते हैं। इसके लिए डोसा तवा या कोई नॉन स्टिक तवा ले लें। तवे पर थोड़ा ऑयल लगाएं और तवा गर्म होने दें। अब गैस की फ्लेम एकदम कम कर दें और इस पर दाल का पेस्ट डालकर चीला को फैलाएं।

तीसरा स्टेप-चीला को फैलाने के बाद ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डाल दें। अब एकदम कम गैस पर चीला को सिंकने दें। साइड से थोड़ा देसी घी डाल दें और चीला को हल्का दबाते हुए सेंक लें। अब इस पर देसी घी डाल दें और चीला को साइड से उठाते हुए पलट दें। चीला आसानी से पलट जाता है। इसी तरह आपको सारे चीला बनाकर तैयार कर लेने हैं। आप इन्हें चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल