1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. होली पर घर में बनाएं मावा की गुजिया, मुंह में रखते ही घुल जाएंगी, नोट कर लें ये रेसिपी

होली पर घर में बनाएं मावा की गुजिया, मुंह में रखते ही घुल जाएंगी, नोट कर लें ये रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 07, 2024 11:57 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 11:57 am IST

Holi Special Mawa Gujiya Recipe: होली का त्योहार आते ही गुजिया खाने का मन करने लगता है। मिठाई की दुकानों पर गुजिया मिल जाती है, लेकिन घर पर बनी गुजिया का स्वाद ही अलग होता है। आप घर में मावा से आसानी से गुजिया बनाकर खा सकते हैं। नोट कर लें रेसिपी।

Mawa Gujiya- India TV Hindi
मावा गुजिया Image Source : SOCIAL

फाल्गुन का महीना आते ही होली की तैयारियां शुरू हो जाते हैं। बाजार में रंग, अबीर और गुलाल की खुशबू उड़ने लगती है। मिठाई की दुकानों पर गुजिया की खुशबू महकने लगती है। होली पर खासतौर से गुजिया खाने और बनाने का चलन है। गांव और छोटे शहरों में हर कोई एक दूसरे के घर जाकर गुजिया बनवाता है। होली से 2 दिन पहले सभी के घर गुजिया बनकर तैयार हो जाती हैं। घर में बनी मावा की गुजिया का स्वाद ही अलग होता है। ये इतनी मुलायम होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती हैं। आप चाहें तो घर में आसानी से मावा वाली गुजिया बना सकते हैं। घर की बनी गुजिया खाने में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं। आइये जानते हैं मावा वाली गुजिया कैसे बनाते हैं। गुजिया बनाने की आसान रेसिपी।

गुजिया बनाने के लिए सामग्री चाहिए

  • आपको 2 कप मैदा लेनी है।
  • करीब 250 ग्राम मावा चाहिए।
  • 1 कप बूरा या फिर चीनी का पाउडर।
  • 1 छोटी चम्मच इलायची पिसी हुई।
  • 8-10 बादाम को बारीक काट लें।
  • 10-15 आपको किशमिश लेनी हैं।
  • 8-10 काजू को बारीक काट लें।
  • 15-20 चिरौंजी लेनी हैं। 
  • गुजिया तलने के लिए घी

गुजिया बनाने की रेसिपी

  • गुजिया तैयार करने के लिए पहले घर में दूध से मावा तैयार कर लें या फिर आप मार्केट से भी मावा खरीद सकते हैं।

  • अगर बाजार का मावा है तो इसे कड़ाही में डालकर गोल्डन होने तक हल्का भून लें।

  • जब मावा ठंडा हो जाए तो इसमें बूरा, कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश मिला लें।

  • इसमें इलायची पाउडर को भी अच्छी तरह से मिक्स करके तैयार कर लें।

  • अब बारी है मैदा को गूंथने की तो मैदा को छान लें और करीब 5 छोटी चम्मच घी मिक्स कर लें।

  • अब गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 20 मिनट तक किसी कपड़े से ढककर रख दें। 

  • अब आटे से छोटी-छोटी लोइ बना लें और उन्हें पूरी जैसा गोल बेल लें।

  • पूरी को गुझिया मेकर में रखें और इसके बीच में 1 चम्मच मावा की भरावन भरकर सांचे को बंद कर दें। 

  • एक कटोरी में 1 चम्मच मैदा और 2 चम्मच पानी डालकर घोल बना लें। 

  • गुजिया बनाते वक्त किनारे पर इस घोल को लगा लें और फिर सांचा बंद करें। इससे गुजिया फटेगी नहीं।

  • आपको ऐसे ही सारी गुजिया तैयार करनी हैं। गुजिया को बना-बनाकर किसी कवर बर्तन में ढ़ककर रखते जाएं।

  • अब कड़ाही में घी गर्म करें और गैस की फ्लेम मीडियम रखते हुए इसमें गुजिया फ्राई करें।

  • एक बार में 2-3 गुझिया डालकर सुनहरा होने तक सेंक लें।

  • तैयार हैं एकदम सॉफ्ट मावा गुजिया। इन्हें आप किसी डब्बे में बंद करके रख लें। ये हफ्तेभर तक खराब नहीं होंगी।

शिवरात्रि पर बनाकर खाएं सिंघाड़े के आटे की कतली, दही के साथ लगती हैं बहुत स्वाद, जानें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल